कोटा

वर्ल्ड क्लास चंबल रिवर फ्रंट की एंट्री फीस सुनकर चौंक जाएंगे, क्रूज की सैर के लिए चुकानी पड़ेगी यह रा​शि

कोटा. हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट पर प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए एंट्री फीस लगेगी। स्टूडेंट्स से 100 रुपए लिए जाएंगे। इसके अलावा रिवर फ्रंट पर अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग शुल्क लगेगा। चंबल रिवर फ्रंट पर पर्यटक तीनों द्वारों से प्रवेश कर सकेंगे। एंट्री के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों सुविधा रहेगी। पर्यटक पार्किंग तक ही वाहन ले जा सकेंगे। रिवर फ्रंट पर ई-व्हीकल से जाना होगा। दोनों किनारों पर ई-व्हीकल या पैदल घूमने का विकल्प रहेगा।

less than 1 minute read
Jul 29, 2023

कोटा. हैरिटेज चंबल रिवर फ्रंट पर प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपए एंट्री फीस लगेगी। स्टूडेंट्स से 100 रुपए लिए जाएंगे। इसके अलावा रिवर फ्रंट पर अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग शुल्क लगेगा।
न्यास सूत्रों ने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट पर पर्यटक तीनों द्वारों से प्रवेश कर सकेंगे। एंट्री के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों सुविधा रहेगी। पर्यटक पार्किंग तक ही वाहन ले जा सकेंगे। रिवर फ्रंट पर ई-व्हीकल से जाना होगा। दोनों किनारों पर ई-व्हीकल या पैदल घूमने का विकल्प रहेगा। ई-व्हीकल के लिए करीब 50 रुपए प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा। इसके अलावा टायर माउंटेन व्हीकल से भी रिवर फ्रंट के नजारे देखे जा सकेंगे। रिवर फ्रंट पर खाने व पानी के लिए भी मीनू वाइज चार्ज देना होगा। दो क्रूज से चंबल की सैर की जा सकेगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 1500 रुपए चार्ज किए जाएंगे। इसमें भोजन व पानी की सुविधा मुफ्त रहेगी। इसके अलावा बोट से रिवर फ्रंट का दीदार किया जा सकेगा। यहां खास बने रेस्तरां व वाटर पार्क की सुविधा भी सशुल्क रहेगी।

Published on:
29 Jul 2023 10:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर