24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ERCP : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बांध नौनेरा का कलक्टर ने लिया जायजा

Rajasthan News : राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच एमओयू होने के बाद पूर्वी राजस्थान सिंचाई परियोजना (ईआरसीपी) को गति मिलने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 3 Feb 2024, 10:11 AM IST

project_collector.jpg

Kota News : राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच एमओयू होने के बाद पूर्वी राजस्थान सिंचाई परियोजना (ईआरसीपी) को गति मिलने वाली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 4 फरवरी को परियोजना के पहले बांध नौनेरा का जायजा लेना प्रस्तावित है।

प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। सीएमओ से जिला प्रशासन के पास दौरे की सूचना आई है। इसके बाद शुक्रवार को संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर डा रविंद्र गोस्वामी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर अधिकारियों के साथ बांध परिसर पहुंचे। यहां सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्थायी हैलीपेड बनाने पर भी चर्चा की गई। हालांकि सीएम के दौरे की अधिकृत जानकारी फिलहाल नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया से खतरा, स्नेपचैट से हो रही ब्लैकमेलिंग, स्कूली छात्र - छात्राएं निशाने पर

रात भर डटे रहे अधिकारी
मुख्यमंत्री का गुरुवार को ही दौरे पर आने की सूचना आई। स्थानीय प्रशासन, जल संसाधन विभाग और पुलिस अधिकारी गुरुवार रात को ही बांध स्थल पर पहुंच गए थे। बाद में संदेश आया कि 4 फरवरी को दौरा प्रस्तावित है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग