
कोटा . रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने मंगलवार को स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रची और परिजनों को फिरौती के रूप में 5 लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा। फिरौती के लिए महिला के अपहरण की सूचना मिलते ही पूरे शहर की पुलिस हरकत में आ गई। महिला के मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने डेढ़ घंटे मेंं ही उसे तलाश कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
अ एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि रेलवे कॉलोनी निवासी युवक ने शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी 48 वर्षीय मां निजी स्कूल में काम करती हैं। वे सुबह स्कूल गई थी। लेकिन दोपहर तक वापस घर नहीं आई। उनका फोन आया कि स्कूल से निकलते ही एक ऑटो में दो पृरुष व एक महिला बैठी थी, जिन्होंने उनका अपहरण कर लिया है। वे 5 लाख रुपए फिरौती मांग रहे हैं। तुम रुपयों की व्यवस्था करो। यह सुनकर पुलिस अधिकारी हरकत में आए। एएसपी समीर कुमार दुबे, उप अधीक्षक राजेश मेश्राम व शिव भगवान गोदारा के निर्देशन में 6 टीमें गठित की गई।
Breaking News: कोटा में हवाई सेवा शुरू, अब डेढ़ घंटे में पहुंचो दिल्ली, पहले दिन 7 यात्रियों ने किया सफर
इनमें रेलवे कॉलोनी, नयापुरा, विज्ञान नगर, बोरखेड़ा, उद्योग नगर थानाधिकारी व पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक और पुलिस की स्पेशल टीम को शामिल किया गया। सभी टीमों ने महिला की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर करीब डेढ़ घंटे बाद महिला चम्बल गार्डन में बैठी हुई मिली। पुलिस उसे वहां से लेकर थाने आई।
रकम व्यवस्था के लिए रखा षड्यंत्र
एसपी के अनुसार महिला ने पूछताछ में बताया कि वह निजी स्कूल में कैशियर है। बच्चों की फीस में से करीब दो लाख रुपए उसके घर पर खर्च हो गए। रुपए का तकाजा करने से वह आर्थिक तंगी से गुजर रही थी। उसी रकम की व्यवस्था करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची। उप अधीक्षक गोदारा ने बताया कि महिला स्कूल से निकलते ही ऑटो में बैठकर पहले रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से मिनी बस से सीबी गार्डन गई। वहां से उसने अपने बेटे को फोन व मैसेज किए। इसके बाद फिर मिनीबस से चम्बल गार्डन चली गई।
Published on:
11 Apr 2018, 11:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.