15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में महिला आयुष चिकित्सक ने की खुदकुशी

- कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिली

Google source verification

कोटा. बोरखेड़ा निवासी एक महिला आयुष चिकित्सक ने रविवार को खुदकुशी कर ली। वह अपने कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली। फिलहाल खुदकुशी करने के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है

मृतका के चाचा हरदीप कुमार सुमन ने बताया कि उसकी भतीजी डोली सुमन (38) ने खुदकुशी कर ली। डोली आयुष चिकित्सक थी तथा बूंदी जिले के बरूंधन अस्पताल में पद स्थापित थी। वह रविवार उज्जवल विहार स्थित अपने कमरे में थी। शाम को पड़ोसी महिला उसके कमरे तक गई थी। कमरे का गेट खुला था। डोली उसे संदिग्ध हालत में मिली। पड़ोसी उसे निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी मेंं रखवाया था। बोरखेड़ा थाने के एएसआई उदयसिंह के अनुसार सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया। मर्ग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पति से हुआ था तलाक

चाचा हरदीप ने बताया कि डोली की 2018 में शादी इंजीनियर अरुण से हुई थी। दोनों में डोली की नोकरी को लेकर अनबन रहती थी। पति उसे नोकरी छोडकऱ दिल्ली में रहने को बोलता था। जबकि वह नोकरी नहीं छोडऩा चाहती थी। 2022 को दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद से वह उज्जवल विहार में अकेली रहती थी। महिने में 10-15 दिन महावीर नगर तृतीय में उसकी मां व भाई के पास रहने आ जाती थी। हरदीप ने आरोप लगाया कि डोली खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामले में जांच की मांग की है।