16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी में 12 सितंबर से 15 सितंबर तक रहेगा अवकाश, जानें वजह

Holiday 2024: गुरुवार को किसान संघ द्वारा अवकाश घोषित किया गया है वहीं शुक्रवार को तेजादशमी, शनिवार को जलझूलनी एकादशी व रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। 16 सितंबर सोमवार से कृषि उपज मंडी में व्यापार होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Sep 11, 2024

Mandi News: विशिष्ट श्रेणी की कृषि उपज मंडी में चार दिवसीय अवकाश होने के कारण 12 सितंबर से 15 सितंबर तक कृषि उपज मंडी बन्द रहेगी। ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव अशोक लाला पाटीदार ने बताया कि गुरुवार को किसान संघ द्वारा अवकाश घोषित किया गया है वहीं शुक्रवार को तेजादशमी, शनिवार को जलझूलनी एकादशी व रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। 16 सितंबर सोमवार से कृषि उपज मंडी में व्यापार होगा।

चीनी लहसुन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

देशभर के किसान और व्यापारिक संगठनों ने चीन से लहसुन के आयात पर रोक लगाने और चीनी लहसुन की बिक्री बंद करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को सांकेतिक रूप से लहसुन मंडियां बंद रखी गई। इसके तहत भामाशाहमंडी और थोक फल-सब्जी मंडी में भी लहसुन की खरीद-फरोख्त पूरी तरह बंद रही। दोनों मंडियों के लहसुन यार्ड में दिनभर सन्नाटा छाया रहा।

किसानों का कहना है कि जब से मंडियों में चीनी लहसुन की बिक्री शुरू हुई है, दामों मे 500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। इससे हाड़ौती के लहसुन उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए चीनी लहसुन की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है। इसके तहत लहसुन मंडियों में किसान बिक्री के लिए लहसुन लेकर नहीं आए हैं। किसान संगठनों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन मंडी सचिव को दिया है। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि किसान आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया गया है। थोक फल-सब्जी मंडी में भी लहसुन की बिक्री पूरी तरह बंद रही।