14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेडीबी कॉलेज में नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

Kota News: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विविध रंगों से सजी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एकल नृत्य प्रतियोगिता में संगीत विभाग की छात्रा एकता […]

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Feb 13, 2026

patrika photo

जेडीबी कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अति​थि

Kota News: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विविध रंगों से सजी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महाविद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एकल नृत्य प्रतियोगिता में संगीत विभाग की छात्रा एकता बाघ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना गुर्जर एवं चैनसी अग्रवाल द्वितीय, साक्षी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कावेरी एवं समूह ने प्रथम, डिम्पल एवं समूह ने द्वितीय तथा रविना एवं समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान, सांस्कृतिक मंच प्रभारी डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी व निर्णायक मंडल ने किया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में गायन और नृत्य की उत्कृष्ट प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने सभी को प्रभावित किया है।

छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, गुजराती, हरियाणवी एवं हिंदी गीतों पर एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता मीणा ने किया। निर्णायक मंडल में संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर के अध्यक्ष हरिहर बाबा, नृत्यांगना बरखा जोशी व प्रो. सपना कोतरा शामिल रहे। अंत में डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।