
कैंसर विश्वभर में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है और राजस्थान में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर साल, कैंसर रोगियों की संख्या में 10% का इजाफा हो रहा है, जिसमें लगभग 50% मरीज ओरल कैंसर, लंग्स, ब्रेस्ट और बच्चेदानी के कैंसर से जुड़े मामले होते हैं।
महिलाओं में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, जिनमें सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर प्रमुख हैं। पुरुषों में फेफड़े, प्रोस्टेट और कोलन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि लगभग 70% लोग कैंसर को तब डिटेक्ट कर पाते हैं जब वो तीसरी या चौथी स्टेज तक पहुंच जाते हैं।
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक रेडियो थेरेपी मशीन से कैंसर रोगियों को विश्व स्तरीय उपचार मिल सकेगा। यह मशीन बेहद कम समय में कैंसर ट्यूमर खत्म कर देती हैं। लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इन मशीनों से ब्रेस्ट, लंग, हैड और नेक कैंसर की जांच एवं उपचार में बड़ी मदद मिलेगी।
रेडियोथेरेपी में सटीकता और कम समय में इलाज होने के साथ-साथ ये मशीनें कई अन्य फायदे भी प्रदान करती हैं। नवीनतम मशीनें स्टीरियो टैक्सी सर्जरी कर सकती हैं, जिससे ट्यूमर का पता लगाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इन मशीनों से इलाज के दौरान त्वचा पर कालापन आने और दूसरे साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आसपास के अंगों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है, जिससे मरीजों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी उपचार मिलता है।
Updated on:
24 Oct 2024, 3:20 PM IST
Published on:
28 Sep 2024, 9:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.