
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
कोटा. सवाईमाधोपुर. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में एक सप्ताह में पर्यटकों के भ्रमण की सारी बुकिंग ऑनालाइन कर दी जाएंगी। रविवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक जीवी रेड्डी के साथ वन अधिकारियों की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
अब तक रणथंभौर में 75 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन तथा 25 फीसदी तत्काल बुकिंग शिल्पग्राम स्थित विंडो पर हो रही है। एक सप्ताह में पूरी बुकिंग प्रक्रिया वन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन हो जाएगी। बैठक में रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ वाईके साहू सहित अन्य वन अधिकारी मौजूद थे।
पर्यटकों को मिलेगी कतार से निजात
वन विभाग का मानना है कि इससे पर्यटकों को सुविधा होगी और वे सीधे वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे। उन्हें बुकिंग विंडो पर घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही विंडो पर दलालों का भी जमघट लगा रहता था, जो मनमाने दाम वसूल रहे थे।
फैसले का विरोध भी
करंट बुकिंग से छोटे होटेलियर्स तथा कई ट्रेवल एजेंट एवं उनके अधीन काम करने वाले लोगों की रोजी रोटी चल रही थी। लेकिन करंट बुकिंग बंद होने से उनके रोजगार पर असर पड़ेगा, जिसे चलते वे इस फैसले के विरोध में है।
एक सप्ताह में सारी बुकिं ग को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। मुकुंदरा में बाघिन शिफ्टिंग पर विचार किया।
जीवी रेड्डी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, जयपुर।
Published on:
17 Dec 2018 11:49 am

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
