13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमराह: तैयार किया एक्शन प्लान, ऐसे होगा ‘कोटा एक्सीडेंट फ्री’

राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित हमराह में रविवार की सुबह शहरवासियों ने जिला प्रशासन को दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के उपाए बताए।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 22, 2018

Hamrah

कोटा। किशोर सागर तालाब की पाल पर राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित हमराह में रविवार की सुबह शहरवासियों ने जिला प्रशासन को दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के उपाए बताए। बच्चों व युवाओं ने दुर्घटना मुक्त थीम पर पेंटिंग्स के माध्यम से एक्शन प्लान बनाकर सुझाव दिए।

इसमें शहर की सड़कों के बीच बने डिवाइडर, बिजली के खम्भे, सड़क किनारे बने फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने, टूटे फूटपाथ को मरम्मत कर पैदल चलने लायक बनाने, सड़क किनार बेतरतीब वाहन पार्किंग हटाने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात पुलिस तैनात करने सहित कई सुझाव दिए। इस अवसर पर सांसद ओम बिरला ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह को देखते हुए हमराह में लोगों को जागरूक किया गया। सड़क पर चलने से लेकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए। चौराहे पर लाल बत्ती आने पर रुके। हरी बत्ती होने पर निकले । इसके अलावा मोशन वाइब्रेंट कोचिंग ओर से ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने यातायात को लेकर कई चित्र उकेरे। इसके अलावा डांस गीत नृत्य के आयोजन भी हुए ।

विजेताओं को नवाजा

हमराह में बच्चों के अलग अलग कंपटीशन हुए। इसमें नींबू, जलेबी , बोरी, रन दौड़ समेत कई प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया और उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को मेडल व अन्य पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा सारांश पब्लिक स्कूल की ओर आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल निदेशक विशाल केजरीवाल ने विजेताओं के मेडल व अन्य पुरस्कार देकर नवाजा।

स्वास्थ्य भी जांचा
कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स महासंघ की ओर से हमराह में आए शहरवासियों की आंखों की कम्प्यूटर से जांच कर आंखों की नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। शिविर प्रभारी डॉ. एसबी सुमन व डॉ. अंकुर गुप्ता सेवाएं दी। वहीं, बीपी की जांच भी की गई। संघ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी अंसारी ने बताया कि शिविर में डॉ. हेमराज प्रजापति, डॉ. सुरेश वासवानी, डॉ. अब्दुल कय्यूम, सुलतान आबिद और शादाब अहमद सेवाएं दी।