इससे लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिले में सुबह 8 से 5.30 बजे तक झालावाड़ में 20, असनावर में 4, झालरापाटन में 2, खानपुर में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, बारां में बरसात नहीं हुई। बादलों का डेरा जमा रहा। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बरसात अंता उपखण्ड क्षेत्र में 16 एमएम दर्ज की गई। मांगरोल में 8, किशनगंज में 2 एमएम बरसात हुई है। बूंदी में भी बरसात नहीं हुई।