
kota: 254 seats of PG increased in seven medical colleges in the rajasthan
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में 254 पीजी सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसमें कोटा मेडिकल कॉलेज में 22 और झालावाड़ में 45 सीटें शामिल हैं।
नई सीटें मिलने से जूनियर डॉक्टर्स की संख्या बढ़ेगी। इससे मरीजों के इलाज में सुविधा मिलेगी। प्रदेश में कोटा के अलावा जयपुर में 125, जोधपुर में 26, अजमेर और बीकानेर में 17-17 और उदयपुर में दो सीटें बढ़ाई गई हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नरेश एन राय ने बताया कि कॉलेज में 77 से बढ़ाकर 99 सीटें की गई हैं। जिन 5 विभागों में सीटें बढ़ाई गई हैं, उनमें मेडिसिन में 8 से 22, ऑर्थोपेडिक में 6 से 10, टीबी एण्ड चेस्ट में 3 से 5, मनोचिकित्सा में 4 से 5 और ईएनटी में 2 से 3 सीटें की गई हैं।
kota/rules-made-by-rajasthan-government-for-running-coaching-centers-2525100.html">Read more: कोटा में कोचिंग चलाने के लिए अब करनी होगी इन नियमों की पालना
प्रदेश में अब 1176 रेजीडेंट डॉक्टरों को मिलेगा प्रवेश
प्रदेश में पहले जहां एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच और डीएनबी कोर्स में 922 डॉक्टर्स को पीजी करने के लिए प्रवेश मिलता था, अब यह सीटें बढ़कर 1176 हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार इन बढ़ी सीटों को काउंसलिंग के पहले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।
Published on:
29 Mar 2017, 6:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.