16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
जैन दर्शन को समझाना है तो सिर्फ तीन शब्द ‘ जियो और जीने दो ‘ को समझ लो
Play video

जैन दर्शन को समझाना है तो सिर्फ तीन शब्द ‘ जियो और जीने दो ‘ को समझ लो

जैन मुनि तरूण सागर के नाम होगा किसी एक चौराहे का नाम  
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Oct 04, 2018

कोटा. जयपुर गोल्डन रोड स्थित भगवान महावीर अहिंसा पार्क में गुरुवार को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विश्व अहिंसा मैत्री स्तंभ का लोकार्पण किया। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि वे जैन समाज के है और राजनीति में रहते ऐसा कोई कार्य नहीं किया, न ही करेंगे, जिसे समाज को नीचा देखना पड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जैन दर्शन को समझाना है तो सिर्फ इन तीन शब्द ‘ जियो और जीने दो ‘ को समझ लो। इसमें सारा दर्शन समाया हुआ है। उन्होंने दार्शनिक लहजे में कहा कि हमारा कर्म जैसा होता है हम अगले भव में वैसे ही बनते हैं, इसलिए कर्म अच्छे रखना चाहिए। इस जीवन का कोई भरोसा नहीं, यह कभी भी बदल सकता है। इसका कोई पता नहीं होता, लेकिन धैर्य विश्वास व जज्बा हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

 

kota news

सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित इस ं आचार्य शशांक सागर का सानिध्य मिला शशांक सागर ने कहा कि कोटा में जिस तरह से अहिंसा मैत्री स्तंभ का निर्माण करवाया गया है उसी तरह से कोटा की से एक चौराहे का नाम मुनि तरुण सागर चौराहे के नाम से रखा जाए। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष आरके मेहता ने कहा कि एक चौराहे का मुनि तरुण सागर के नाम पर कर दिया जाएगा।

kota news

कार्यक्रम में महापौर में महेश विजय, जय सकल दिगंबर जैन समाज के संरक्षक राजमल पाटोदी सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल व समाज के ताराचंद बड़ला बड़ला देवेंद्र पांडेय निकलेश सेठी गुरु सेवा संघ परिवार सकल दिगंबर जैन समाज रामपुरा, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर समिति कुन्हाड़ी, भाजपा शहर अध्यक्ष हेमंत विजयगर्वीय, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, प्रकाश जैन दीपपुरा व सकल दिगंबर जैन समाज कुन्हाड़ी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कटारिया ने बागा बोरा बुर्ज का भी लोकार्पण किया।