4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: शादी की पहली होली पर उजड़ा सुहागिन का सुहाग, भाई भी छोड़ गया साथ, 15 दिन बाद था भतीजे का मुंडन

Road Accident, Bike Accident, Two Youth Dead, kota police : कोटा जिले के चेचट में मंगलवार को होली के दिन कू्रर नियति ने सुहागिन का सुहाग उजाड़ दिया।    

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Mar 10, 2020

Road Accident

दर्दनाक हादसा: शादी की पहली होली पर उजड़ा सुहागिन का सुहाग, भाई भी छोड़ गया साथ, 15 दिन बाद भांजे का था मुंडन

कोटा. जिले के चेचट निवासी लक्ष्मी बाई की शादी को महज सात महीने ही हुए थे। शादी के बाद यह उसकी पहली होली थी। परिजनों के साथ खुशियां मनाने तीन दिन पहले ही कोटा स्थित ससुराल से पीहर आई थी। घर में खुशी का महौल था। 15 दिन बाद भतीजे नक्षशु का मुंडन संस्कार होना था। जिसकी तैयारियां चल रही थी। फिर, अचानक मंगलवार तड़के मोड़क रोड पर हुए सड़क हादसे में पति और भाई की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई।

BIG Breaking: होली पर कोटा में उजड़ गए दो परिवार, जीजा-साले की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

परिजनों ने लक्ष्मी को हादसे की जानकारी नहीं दी। लेकिन, दोपहर तक उसे घटना का पता लग ही गया। लक्ष्मी को यकिन ही नहीं हुआ कि उसका पति हितेश व भाई पवन अब इस दुनिया में नहीं रहे। अगले ही पल उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। पति व भाई को याद कर फूट-फूट कर रोने लगती। बीच-बीच में बेसुध हो जाती, फिर होश आते ही पति व भाई की याद सताने लगती। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चित्कार व रुदन देख हर कोई अपने आंसु नहीं रोक पाया। वहां पहुंचे लोग शोक संतप्त परिजनों को ढांढस तो बंधा रहे थे लेकिन ढांढस बंधाने वाले खुद भी अपनेे को संभाल नहीं पा रहे थे। उनकी आंखों से भी आंसू बह रहे थे। दरअसल, मंगलवार को मोड़क रोड पर सड़क दुर्घटना में जीजा हितेश व पत्नी का भाई पवन की दर्दनाक मौत हो गई।

Read More: मातम में बदली होली की खुशियां, जवान बेटे को कफन में देख बेसुध हुआ पिता, मां की चित्कार से कांप उठा कलेजा

7 महीने ही हुए थे शादी को
कोटा संजय नगर निवासी मृतक हितेश की शादी गत वर्ष अगस्त माह में चेचट में हुई थी। वह पेंटिंग का काम करता था। तीन दिन पहले ही वह पत्नी को ससुराल छोडऩे आया था। इसके बाद मंगलवार को होली मनाने वह पत्नी के भाई पवन के साथ कोटा से चेचट आ रहा था तभी मोड़क रोड स्थित आटा चक्की के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

Read More: कोटा की गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी 4 दमकलें, लोगों में मची अफरा-तफरी

15 दिन बाद होना था बेटे का मुंडन
मृतक पवन कोली कस्बे में मोबाइल की दुकान लगाता था। उसके सात वर्षीय पुत्र नक्ष्शु का मुंडन संस्कार कार्यक्रम होना था। घर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। वह सोमवार को ससुराल कोटा गया हुआ था। वहां से जीजा हितेश के साथ बाइक से चेचट लौट रहा था। हादसे में मासूम के सिर से पिता का साया छिन गया।