
कोटा के मिलिट्री एरिया में नो योर आर्मी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सेना के जवानों ने एक से बढ़कर एक साहसिक प्रदर्शन किया।

इस दौरान जवानों ने मलखंभ, कालारिपायत्तू कला और गतका की हैरतअंगेज प्रस्तुत दी।

इसके बाद सेना के आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें रोबोटिक यूल आकर्षण का केन्द्र रही।

इसके अलावा गन, तोपों और उपकरणों के बारे में भी लोगों को सेना के जवानों ने जानकारी दी।

इस बार सेना में स्वदेशी बुलेट प्रूफ फॉर व्हील ड्राइव व्हीकल भी नजर आया।