स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 6.15 बजे पार्क के गेट के पास खड़े ईश्वर सक्सेना सहित अन्य युवक खड़े थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी भोला कुशवाहअपने ७-८ साथियों के साथ आया और आते ही ईश्वर सक्सेना (२२) पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए विष्णु अग्रवाल पर इन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्र होती देख हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए। दोनों घायलों को बाइक से दादाबाड़ी स्थित भारत विकास परिषद चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस केस होने के कारण एमबीएस अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने उसे एबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। ईश्वर सिंह के पेट सहित पीठ पर चाकू मारे वहीं बीच बचाव करने आए विष्णु अग्रवाल की पीठ व कुल्हे पर चाकू मारे है। दोनों घायल युवकों का एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना के बाद किशोपुरा पुलिस घटनास्थल व एमबीएस अस्पताल पहुंची और घायल युवकों से घटनाक्रम की जानकारी ली। सीआई शम्भूसिंह ने बताया कि भोला शराब पीने का आदी है। इसकी कुछ माह पहले ईश्वर सिंह से कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर आज उसने अपने साथियों के साथ इन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।