मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड-जयपुर द्वारा राजस्थान-स्टेट 85%-कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 सीट आवंटन का परिणाम पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 31-अक्टूबर को जारी कर दिया गया। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि हाडोती क्षेत्र के 2-गवर्नमेंट मेडिकल संस्थानों कोटा एवं झालावाड़ में गवर्नमेंट, मैनेजमेंट एनआरआई-एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड जयपुर द्वारा राजस्थान-स्टेट 85 प्रतिशत कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया गया। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि हाडोती क्षेत्र के 2-गवर्नमेंट मेडिकल संस्थानों कोटा एवं झालावाड़ में गवर्नमेंट, मैनेजमेंट एनआरआई-एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। जब मेडिकल कॉलेज कोटा एवं झालावाड़ में आवंटित एमबीबीएस-सीटों का विश्लेषण किया तो पाया कि मेडिकल कॉलेज-कोटा की गवर्नमेंट-एमबीबीएस सीटों का आवंटन जनरल-कैटेगरी में नीट-यूजी,2022 ऑल इंडिया रैंक-1997 से प्रारंभ होकर ऑल इंडिया रैंक-7206 पर समाप्त हो गया। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में यह आवंटन ऑल इंडिया रैंक-6859 से प्रारंभ होकर ऑल इंडिया रैंक-7733 पर समाप्त हुआ।
कोटा एवं झालावाड़ के मेडिकल-संस्थानों में एमबीबीएस-सीट आवंटन की स्थिति
आवंटन की ऑल इंडिया नीट-यूजी ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक्स
1.(a) मेडिकल कॉलेज-कोटा (गवर्नमेंट एमबीबीएस सीटें)
जनरल कैटेगरी : ओपनिंग रैक-1997, क्लोजिंग रैंक-7206
1.(b) मेडिकल कॉलेज कोटा
(एनआरआई-एमबीबीएस सीटे)
ओपनिंग रैंक-57317, क्लोजिंग रैंक-794274
2.(a) मेडिकल कॉलेज झालावाड़
(गवर्नमेंट एमबीबीएस सीटें)
जनरल केटेगरी : ओपनिंग रैंक- 6859, क्लोजिंग रैंक-7733
2.(b) मेडिकल कॉलेज झालावाड़
(मैनेजमेंट एमबीबीएस सीटें)
ओपनिंग रैंक-9480, क्लोजिंग रैंक-18675
2.(c) मेडिकल कॉलेज झालावाड़
(एनआरआई-एमबीबीएस सीटें)
ओपनिंग रैंक-232121, क्लोजिंग रैंक-820174
सीट अलॉटमेंट लेटर जारी
सीट-आवंटन में सफल विद्यार्थियों को को रिपोर्टिंग एवं जॉइनिंग के लिए 1-नवंबर से 4-नवंबर तक का समय दिया गया है। मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड-जयपुर द्वारा सीट आवंटन में सफल विद्यार्थियों हेतु सीट अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को सीट अलॉटमेंट लेटर में दिए गए निर्देशों के अनुसार रिपोर्टिंग एवं जॉइनिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने की आवश्यकता है। देव शर्मा ने बताया कि राउंड-1 की रिपोर्टिंग एवं जॉइनिंग के लिए बांड तथा बैंक गारंटी की आवश्यकता नहीं है।