
BJP MLA's suitcase stolen from Revanchal Superfast, know how
कोटा. हाड़ौती से शेखावाटी अब रेल सेवा से सीधा जुड़ गया है। कोटा-जयपुर एक्सप्रेस का विस्तार अब हिसार तक कर दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन सीकर-झुंझुनूं-लुहारू होकर कोटा से हिसार के बीच चलेगी। इससे कोटा से चौंमू, सामोद, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनुं और लुहारू के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। ऐसे में खाटूश्याम जाने वालों को भी रींगस तक रेल की सुविधा मिल सकेगी।
Read More: सावधान: जनशताब्दी में सफर करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, आप को जख्मी कर सकती है ये ट्रेन
कोटा से वाया लुहारू होकर चलने वाली कोटा-हिसार एक्सप्रेस कोटा रात 12 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। तड़के 4.45 बजे जयपुर, सुबह 7.10 बजे सीकर, सुबह 9.25 बजे लुहारू और दोपहर 12.35 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार-कोटा एक्सपे्रस हिसार से शाम 4.40 बजे रवाना होकर शाम 7.25 बजे लुहारू, रात 9.50 बजे सीकर, रात 12.20 बजे जयपुर और सुबह 5.20 बजे कोटा पहुंचेगी।
Read More: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट का इंजन फेल, बीच रास्ते में अटकी एक्सप्रेस ट्रेन, मालगाड़ी का लगाया इंजन
वहीं सप्ताह में तीन दिन वाया सीकर-चूरू होकर चलेगी। इससे लक्ष्मणगढ़, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़, चूरू, सादुलपुर और सिवानी स्टेशन से भी कोटा से सीधे रेलसेवा से जुड़ गया। कोटा से वाया चूरू होकर चलने वाली कोटा-हिसार एक्सप्रेस कोटा रात 12 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। तड़के 4.45 बजे जयपुर, सुबह 7.10 बजे सीकर, सुबह 9.05 बजे चूरू और सुबह 11.45 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार-कोटा एक्सपे्रस हिसार से शाम 4.40 बजे रवाना होकर शाम 7.20 बजे चूरू, रात 9.35 बजे सीकर, रात 12.20 बजे जयपुर और सुबह 5.20 बजे कोटा पहुंचेगी।
Read More: कोटा-पटना एक्सप्रेस अब नहीं जाएगी मथुरा, हर सप्ताह इस दिन निरस्त रहेगी ट्रेन
लंबे समय से की जा रही थी मांग
कोटा से शेखावटी तक रेलसेवा की मांग लंबे से समय से चल रही थी, जो पूरी हो गई। विस्तारित नई रेलसेवा का 17 जनवरी को चूरू से उद्घाटन होगा। कोटा-हिसार एक्सप्रेस वाया लुहारू का गाड़ी संख्या 19807 और हिसार-कोटा एक्सप्रेस वाया लुहारू गाड़ी का संख्या 19808 रहेगा। इसी तरह कोटा-हिसार एक्सप्रेस वाया चूरू का गाड़ी संख्या 19813 और हिसार-कोटा एक्सप्रेस वाया चूरू गाड़ी संख्या 19814 रहेगा। नई रेल सेवा के बाद सीकर के लिए नियमित ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामन्य के अलावा वातानुकूलित कोचों की सुविधा मिलेगी। वाया लुहारू होकर हिसार पहुंचने में वाया चूरू की तुलना में करीब 50 मिनट का समय अधिक समय लेगी।
Updated on:
16 Jan 2020, 2:00 AM IST
Published on:
16 Jan 2020, 2:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.