
कोटा. कोटा इन्वेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलक्ट्री के सभागार में उद्यमिता कार्यशाला हुई। इसमें उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक साल में कोटा में 1263.18 करोड़ के निवेश की संभावना है। जबकि जिला कलक्टर ने पांच हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखने की बात कही। अभी तक की तैयारियों के अनुसार इन्वेस्टर समिट के बाद 4 हजार लोगों को रोजगार के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अवसर मिलने का दावा किया गया है। इन्वेस्टर समिट में देशभर के उद्यमियों को आमंत्रित किया है। जिन्हें स्थानीय स्तर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी और एमओयू होंगे। वहीं जिला कलक्टर ने जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट में 5 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य लेकर उद्यमियों से सम्पर्क करें।
इसलिए निवेश की संभावनाएं
जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने कहा,कोटा में निवेश के लिए अनुकूल परिस्थतियां हैं, यहां बिजली, पानी, यातायात के साधन एवं कुशल श्रमिकों की उपलब्धता है। निवेशकों को आवश्यक सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नियमों में किए गए सरलीकरण के अनुसार प्रशासन सहयोग करेगा।
इन क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं
कोटा में पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण, शिक्षा, होटल निर्माण के क्षेत्र में विकास की प्रबल संभावनाएं हैं।
पुराने वैभव लौटाने का प्रयास: कलक्टर
जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने कहा कि कोटा के औद्योगिक नगरी कि पुराने वैभव को लौटाने के लिए 6 जनवरी को आयोजित की जा रही इन्वेस्टर समिट में अधिक से अधिक निवेशक आएं और उद्योग स्थापित करें। इसके लिए स्थानीय उद्यमी एम्बेसेडर के रूप में कार्य करें।
-
ये सुविधाएं मिलेंगी
-प्रत्येक तहसील क्षेत्र में रीको औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण कराया जा रहा है।
-औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी, यातायात के लिए रेलवे एवं एक्सप्रेस वे की सुविधा मिलेगी।
पर्यटन, होटल, अस्पताल, रिसोर्ट, खाद्य प्रसंस्करण एवं स्टोन की यूनिट के क्षेत्र में नवीन निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं।
ये सुझाव भी आए
-कोटा में ग्लास फैक्ट्री स्थापना की आवश्यकता बताते हुए वैल्यू एडीशन के क्षेत्र में नव निवेशकों को प्ररित करने का सुझाव दिया।
-उद्यमियों ने भूमि रूपान्तरण, आवेदन प्रक्रिया एवं उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बनाने एवं समस्याओं के समय पर निराकरण के बारे में सुझाव दिया।
अभी लगातार स्थानीय और बाहर के उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। कोटा में पांच हजार करोड़ का निवेश हो सके हैं, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। अभी तक 1263.18 करोड़ के निवेश का इनपुट मिल चुका है।
-सीताराम पूनिया, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र
कोटा में निवेश की प्रबल संभावना है। लगातार प्रयास करते रहना होगा। नव उद्यमियों को नए कानूनों की जानकारी देने तथा नियमों में सरलीकरण की जरूरत है।
-गोविंद राम मित्तल, उद्यमी
Published on:
19 Dec 2021 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
