23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main 2025 : जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन का रेकॉर्ड बना

अब तक 12 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थी कर चुके आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 21 Nov 2024, 6:49 PM IST

JEE Main Exam 2024

JEE Main Exam 2024

kotaNews नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन के जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। परीक्षा 22 से 31 जनवरी के प्रत्येक दिन दो पारियों में संपन्न होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर रात 9 बजे तक है। आवेदन के बाद परीक्षा शुल्क 22 नवम्बर रात 11.55 बजे तक जमा किया जा सकता है।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष अब तक के सर्वाधिक विद्यार्थियों के जेईई मेन में शामिल होने की उम्मीद है। यह संख्या 13 लाख से अधिक हो सकती है। गत वर्ष 12 लाख 21 हजार 764 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस वर्ष अब तक 12 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।

अंतिम दिन तक यह संख्या 13 लाख से अधिक हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे कैटेगरी वाले स्टूडेंट्स हैं, जिनके पास पूर्व में आवेदन में मांगी गई कैटेगरी संबंधित डिटेल्स नहीं थी। इन विद्यार्थियों के पास कैटेगरी सर्टिफिकेट उपलब्ध ही नहीं थे। आवेदन में हुई गलतियों के लिए करेक्शन का विकल्प 26 एवं 27 नवम्बर को दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी आवेदन में भरी हुई सभी जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे।

बोर्ड एवं जेईई मेन सेशन में 15 दिन का अंतराल

सीबीएसई बोर्ड की जारी की गई तिथियों के अनुसार परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के मध्य सम्पन्न होगी। पहली बार फिजिकल एजुकेशन परीक्षा से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 17 फरवरी को पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन का होगा। सबसे अंत में 11 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जेईई मेन के दोनों सेशन्स की परीक्षाएं एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में 16 दिन का अंतराल विद्यार्थियों को मिल रहा है।

जेईई मेन जनवरी 22 से 31 एवं अप्रेल सेशन की परीक्षाएं 1 से 9 अप्रेल के मध्य संपन्न होगी। विद्यार्थियों को बोर्ड एवं जेईई मेन परीक्षाओं के दिए गए अंतराल में बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे। जेईई मेन की परीक्षा देने वाले सबसे अधिक संख्या में सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी होते हैं। अब विद्यार्थी बड़ी संख्या में कैटेगरी सर्टिफिकेट नहीं होने पर सर्टिफिकेट के लिए एप्लाई करने पर मिली रिसिप्ट से आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग