24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा समेत प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी पीजी की 254 सीटें

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया(एमसीआई) ने मंगलवार को प्रदेश के सात मेडिकल काॅलेजों में 254 पीजी सीटें बढ़ाने की अनुमति जारी कर दी है। कोटा के मेडिकल काॅलेज में पीजी की 22 और झालावाड़ में 45 सीटें बढ़ाई जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 29 Mar 2017, 6:37 PM IST

kota: 254 seats of PG increased in seven medical colleges in the rajasthan

kota: 254 seats of PG increased in seven medical colleges in the rajasthan

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में 254 पीजी सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसमें कोटा मेडिकल कॉलेज में 22 और झालावाड़ में 45 सीटें शामिल हैं।

नई सीटें मिलने से जूनियर डॉक्टर्स की संख्या बढ़ेगी। इससे मरीजों के इलाज में सुविधा मिलेगी। प्रदेश में कोटा के अलावा जयपुर में 125, जोधपुर में 26, अजमेर और बीकानेर में 17-17 और उदयपुर में दो सीटें बढ़ाई गई हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नरेश एन राय ने बताया कि कॉलेज में 77 से बढ़ाकर 99 सीटें की गई हैं। जिन 5 विभागों में सीटें बढ़ाई गई हैं, उनमें मेडिसिन में 8 से 22, ऑर्थोपेडिक में 6 से 10, टीबी एण्ड चेस्ट में 3 से 5, मनोचिकित्सा में 4 से 5 और ईएनटी में 2 से 3 सीटें की गई हैं।

kota/rules-made-by-rajasthan-government-for-running-coaching-centers-2525100.html">Read more: कोटा में कोचिंग चलाने के लिए अब करनी होगी इन नियमों की पालना

प्रदेश में अब 1176 रेजीडेंट डॉक्टरों को मिलेगा प्रवेश

प्रदेश में पहले जहां एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच और डीएनबी कोर्स में 922 डॉक्टर्स को पीजी करने के लिए प्रवेश मिलता था, अब यह सीटें बढ़कर 1176 हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार इन बढ़ी सीटों को काउंसलिंग के पहले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग