15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACB Trap Action: एसीबी ने रिश्वत लेते हैण्डकांस्टेबल को किया गिरफ्तार

कोटा ACB टीम ने कोटा जिले में इटाना थाने की विनायका चौकी के हैडकांस्टेबल को 7 हजार रुपए की Bribe लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

ACB Trap Action: एसीबी ने रिश्वत लेते हैण्डकांस्टेबल को किया गिरफ्तार

कोटा. कोटा ACB टीम ने कोटा जिले में इटाना थाने की विनायका चौकी के हैडकांस्टेबल को 7 हजार रुपए की Bribe लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

Read More: Accident: खड़े ट्रक में घुसी वैन, एक युवक की दर्दनाक मौत


एसीबी एएसपी ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि परिवादी कोटा ग्रामीण के इटावा थाना क्षेत्र में पीपल्दा तहसील के रनोदिया निवासी बनवारी लाल मीणा (32) ने 14 जनवरी को एसीबी में दी रिपोर्ट में बताया कि मेरे खेत के पड़ौसी हीरालाल माली से कुछ कहासुनी हो गई थी। पड़ौसी खेत मालिक हीरालाल ने मेरे खिलाफ इठावा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमें की जांच थाने के हैडकांस्टेबल नाहर सिंह कर रहे थे। जांच अधिकारी नाहर सिंह मुकदमें में मुझे गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे जेल नहीं भेजने व थाने पर ही जमानत लेने की एवज में 21 हजार रुपए मांगे। उन्होंने 15 हजार रुपए थाने पर ही ले लिए और 7 हजार रुपए और लेकर आने को कहा।
एसीबी ने 17 जनवरी को शिकायत पर गोपनीय सत्यापन करवाया तो रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान आरोपी नाहर सिंह हैड कांस्टेबल बतौर रिश्वत की मांग की। सत्यापन के बाद 18 जनवरी मंगलवार को ट्रेप की कार्रवाई की गई। एसीबी ने आरोपी नाहर सिंह (44) निवासी अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के गण्डुरा हाल विनायका चौकी थाना इटावा को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और रिश्वत की राशि कोट की जेब से बरामद की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेप की कार्रवाई में एसीबी पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा, पुलिस निरीक्षक अजीत बगडोलिया व नरेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक दिलीप सिंह, भरत सिंह, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।