
कोटा . राजकीय कला महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान छात्रों से मोबाइल व बैग रखने के रूपये वसूलने के विरोध में सोमवार को छात्र नेता सोनू मीणा के नेतृत्व में प्राचार्य कक्ष की कुंडी लगाकर बाहर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होने प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याताओं को अंदर प्रवेश नही करने दिया। उनका कहना था कि मोबाइल व बैग जमा करने के लिए एक छात्र से ३० रुपए लिए जा रहे है, जो बहुत ज्यादा है । उन्होने रेगुलर छात्रों के फ्री मोबाइल व बैग जमा तथा प्राइवेट छात्रों के १० रुपए मोबाइल तथा १० रुपए बैग जमा करने की मांग की। उन्होने छात्रों के मोबाइल व बैग निशुल्क अपने पास जमा कराएं। बाद में प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याताओं के समझाने व उनकी मांग पर कल तक विचार करने के आश्वासन के बाद छात्र वहां से हटे। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता सुरेन्द्र मीणा, मनीष मीणा,अजयराज सोलंकी, अरबाज खान , मनोहर सिंह, अनिल मीणा, रणजीत मीणा, जिगरी जलोदा, बिट्टू मीणा, राजाराम मीणा सहित कई छात्र उपस्थित थे।