4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगमय हुआ शहर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित किए शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में योग शिविर आयोजित कर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया गया। शहरभर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समारोह श्रीनाथपुरम स्टेडियम में हुआ।

2 min read
Google source verification
जिला स्तरीय समारोह श्रीनाथपुरम स्टेडियम में हुआ

योगमय हुआ शहर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित किए शिविर

कोटा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में योग शिविर आयोजित कर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया गया। शहरभर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समारोह श्रीनाथपुरम स्टेडियम में हुआ, जिसमें संभागीय आयुक्त दीपक नंदी एवं जिला कलक्टर हरिमोहन मीना ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें: Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविरों में उमड़ें शहरवासी

संभागीय आयुक्त ने कहा कि योग वैज्ञानिकता पर आधारित है, इससे जीवनचर्या को बदलने के साथ-साथ बीमारियों से बचाव भी किया जाता है। जिला कलक्टर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास आवश्यक है। उन्होंने योग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उपनिदेशक आयुर्वेद चन्द्रमोहन शर्मा ने योग का महत्व बताया। सहायक आचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा ने शांति पाठ कराया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार सिंह, यूआईटी सचिव राजेश जोशी, निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, राजपाल सिंह, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा दादाबाड़ी मंडल की ओर से यातायात पार्क में योग किया। मंडल अध्यक्ष जैस्मिन मेवाड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक चेयरमैन राजेश बिरला रहे। योगाचार्य अभिलाषा ने योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में पार्षद धीरेन्द्र चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुइया गोस्वामी व कार्यक्रम संयोजक रवि चौपड़ा उपिस्थत रहे।

भाजपा कोटा देहात की ओर से कैथून में आयोजित शिविर लगाया। जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि शिविर में लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। सुनील जैन ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान जिलामंत्री ललित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, मंडल अध्यक्ष शम्भू तंवर सहित पदाथिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से महावीर नगर प्रथम स्थित सनाढ्य सामुदायिक भवन में योग गुरु अर्चना नन्दवाना ने योग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम संयोजक अनिल तिवारी, महिला सम्भागीय अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी, सम्भागीय अध्यक्ष बृजराज गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्रीड़ा भारती जिला कोटा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थेगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शिवपुरी धाम पर योग प्रशिक्षक रामगोपाल मीणा ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान विभाग संयोजक बालमुकुंद, प्रधानाचार्या संगीता यादव, महावीर मेघवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भारतीय योग संस्थान जिला कोटा उत्तर एवं श्रीराम मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से श्रीराम मंदिर कोटा जंक्शन पर आयोजित योग शिविर का शुभारम्भ डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने किया। योग प्रशिक्षक ने विभिन्न योगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। द्वितीय बटालियन आरएसी परेड ग्राउण्ड में प्रशिक्षक राजीव गुप्ता व प्रीति गुप्ता ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, आसन व ध्यान आदि का अभ्यास करवाया। शिविर में कमाण्डेंट कावेन्द्र सिंह सागर, डिप्टी कमाण्डेंट पवन जैन सहित जवान व परिजन भी उपस्थित रहे। संत निरंकारी भवन में योगाचार्य जगनारायण सिंह ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान माता सुदीक्षा में विचार भी रखे।