4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

women safety : हाथ घड़ी करेगी मुसीबत में मदद

12वीं की छात्रा ने तैयार किया वुमन सेफ्टी सिस्टम  

less than 1 minute read
Google source verification
women safety

woman safety : हाथ घड़ी करेगी मुसीबत में मदद

कोटा. मुसीबत में फंसी महिलाओं की अब घड़ी मदद करेगी। जैसे कोई किसी लड़की या महिलाओं को परेशान करेगा तो घड़ी में लगे सेंसर घर पर परिजनों को मैसेज व फोन के माध्यम से सूचित कर देंगे। रामपुरा निवासी छात्रा भव्या अग्रवाल ने वुमन सेफ्टी सिस्टम को लेकर ऐसा डिवाइस सिस्टम तैयार किया।

सिस्टम में ये उपकरण

भव्या को यह सिस्टम तैयार करने में दो हफ्ते का समय लगा। उन्होंने बताया कि सिस्टम में जीपीएस, जीएसएम मोड्यूल, ऑडिनो, सीवर व ट्रांसमीटर लगाए हैं। यह खराब मौसम में भी काम करेगा। यह सेटेलाइट से भी जुड़ा रहेगा। तैयार करने में साढ़े तीन हजार रुपए खर्च आया है।

बटन दबाते ही आएगा मैसेज व कॉल

इस सिस्टम की खासियत यह कि महिला मुसीबत के वक्त हाथ घड़ी में लगे बटन दबाकर मैसेज व फोन के जरिए परिजनों को सूचित कर सकती है। एक सैकण्ड में मैसेज व फोन परिजनों के पास पहुंच जाएगा। लोकेशन का पता भी चल सकेगा। इसमें आईपी एड्रेस सिम के जरिए मुसीबत में फंसी वुमन को ट्रेस किया जा सकेगा।

समाज को कुछ देने की इच्छा

भव्या ने बताया कि शहर में आजकल महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। समाज को कुछ देने की इच्छा के चलते ही उन्होंने यह डिवाइस तैयार किया है। भव्या के पिता परेश गुप्ता व मां माधुरी गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले अन्य कई तरह के डिवाइस सिस्टम तैयार किए हैं।