
कोटा . भामाशाह मंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक बढ़कर सवा लाख बोरी हो गई। इसके चलते नीलामी स्थल ठसाठस हो गए। किसानों को सड़कों पर उपज के ढेर करने पड़े। मंडी में शनिवार को करीब 60 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई। इससे एफसीआई का खरीद केंद्र व खुली नीलामी स्थल ठसाठस हो गया। अन्य उपज लेकर आए किसानों को सड़कों पर ढेर करने पड़े। आवक बढऩे से शनिवार को गेहूं के भाव में मामूली गिरावट रही। उधर थोक किराना बाजार में खाद्य तेल के भाव में मामूली गिरावट रही। चीनी तथा वनस्पति घी के भाव पूर्ववत रहे।
रात 10 बजे बाद होगा उपज भरे वाहनों का प्रवेश
मंडी सचिव डॉ. आरपी कुमावत ने बताया कि मंडी में गेहूं व अन्य रबी फसलों की आवक बढऩे लगी है। शनिवार को भी मंडी में सवा लाख बोरी विभिन्न कृषि जिंसों की आवक हुई है। ऐसे में मंडी में बिक चुके माल के उठाव के लिए रविवार को रात दस बजे तक किसानी उपज का प्रवेश बंद रखा जाएगा। वहीं अन्य दिनों में भी दोपहर 2 से रात 10 बजे तक प्रवेश द्वार बंद रखा जाएगा।
कोटा बाजार भाव
गेहूं मिल क्वालिटी 1480 से 1535, लोकवान नया 1600 से 1700, पीडी नया 1600 से 1700, गेहूं नया 1500 से 1950, धान सुगंधा 2600 से 3000, पूसा-1 2500 से 2750, पूसा-4 2500 से 3500, धान-1509 2000 से 3250, सोयाबीन 2400 से 3781, सरसों 3400 से 3701, तिल्ली 6000 से 7200, मैथी पुरानी 2000 से 2800, मैथी नई 2800 से 3600, धनिया बादामी नया 3400 से 4300, ईगल 3800 से 4700, रंगदार 5000 से 7500, धनिया पुराना 3000 से 4100, मूंग 3300 से 3800, उड़द 2000 से 3450, चना 3200 से 3510, चना काबली 5000 से 6000, चना पेप्सी 3300 से 3750, चना मौसमी 3000 से 3530, मसूर 3000 से 3450, ग्वार 3000 से 3600, मक्का 1000 से 1250, जौ 1100 से 1200, ज्वार 1300 से 2400 लहसुन नया 350 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।
खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड : फॉच्र्यून 1400, चम्बल 1385, सदाबहार 1305, परम्परा 1310, लोकल 1250, दीपज्योति 1315, सरसों स्वास्तिक 1430, अशोका सरसों 1400, अलसी 1620 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 1650, स्वास्तिक निवाई 1520, कोटा स्वास्तिक 1450, शुभ-लाभ 1490, सोना सिक्का 1630 प्रतिटिन।
वनस्पति घी : स्कूटर 1025, अशोका 1025, सुमन 985, रथ 1350 रुपए प्रतिटिन।
देसी घी : मिल्कफूड 5470, नोवा 5240, डेयरीप्योर 5280, पारस 5220, मधुसूदन 5590, कृष्णा 5290, अमूल 6950, सरस 6800 प्रति टिन।चीनी : 3300-3360 प्रति क्विंटल। गुड़ : 3200-3500 रुपए प्रति क्विंटल।
चावल-दाल : बूंदी नम्बर-1 ब्रांड का बासमती चावल साबुत 6000-9000, डबल टुकड़ी 4000-5000, कणी 2500-3000, गोल्डन बासमती साबुत 6500-8500, डबल टुकड़ी 3500-4500, कणी 2500- 3200, तुअर 6000-6800, मूंग दाल 5500-6200, मूंग मोगर 6000-6600, उड़द दाल 4500-5200, उड़द मोगर 5000-6200, मसूर मलका 4400-4700, चना दाल 4500-4800, पोहा 2500-3500 रुपए प्रति क्विंटल।
आंचलिक मंडियां
रामगंजमंडी . धनिया बेस्ट बादामी 4600 से 4750, बेस्ट ईगल 4800 से 4900, स्कूटर 5200 से 5400, ङ्क्षसगल पैरट 5800 से6500, सोयाबीन 3620 से 3690, मक्का 1150 से1400, सरसों 3550 से 3620, चना 3350 से 3400, गेहंू 1470 से 1700, मैथी 3000 से 3500, केतूड़ी 8000 से 8300, कलौंजी 8700 से 9200, अश्वगन्धा 10000 से 15000, लहसुन 800 से 2500, मसूर 3200 से 3650, इसबगोल 6300 से 6600, उड़द 3200 से 3400, अलसी 3300 से 3480 रुपए प्रति क्विंंटल।
इटावा . गेहूं 1400 से 1650, सरसों 3481 से 3630, सोयाबीन 3350 से 3500, धनिया 3100 से 4570, मैथी 2200 से 3180, चना 3371 से 3650, उड़द 2850 से 3370, जौ 1410 रुपए प्रति क्विंटल।
चांदी स्थिर, जेवराती सोना तेज
कोटा. अन्तरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सीमित उतार-चढ़ाव के बीच चांदी में स्थिरता रही, वहीं जेवराती सोना सुधरा। इसका असर स्थानीय सर्राफा बाजार में भी देखा गया। यहां हुए कारोबार में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच चांदी 39000 रुपए प्रति किलो ग्राम बोली गई। 100 रुपए तेज होकर जेवराती सोना 31500 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।
भाव इस प्रकार रहे : चांदी 39000 रुपए प्रति किलो ग्राम, केडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 31500 रुपए, तोला 36760 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 31650, तोला 36920 रुपए बिका।
Published on:
7 Apr 2018, 10:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.