4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: नया लहसुन गीला होने से भावों में मंदी, धान (1718) में तेजी रही

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में सोमवार को 80 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान (1718) 50 रुपए तेज रहा। नए गेहूं की आवक 500 कट्टे व नई सरसों की आवक 35,000 कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा।

2 min read
Google source verification
gralic_mandi.jpg

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में सोमवार को 80 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान (1718) 50 रुपए तेज रहा। नए गेहूं की आवक 500 कट्टे व नई सरसों की आवक 35,000 कट्टे रही। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। नया लहसुन 4000 से 10500 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

यह भी पढ़ें: संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का दिया संदेश

भाव: गेहूं लस्टर 2250 से 2300, गेहूं एवरेज 2300 से 2450, गेहूं बेस्ट 2450 से 2550, धान सुगंधा 2400 से 2850, धान (1509) 3200 से 3421, धान (1718) 3600 से 3950, धान पूसा 3300 से 3600, सोयाबीन 3800 से 4530, सरसों पुरानी 4200 से 4851, सरसों नई 4100 से 4951, अलसी 4200 से 4500, ज्वार शंकर 2200 से 2700, जवार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4500 से 5100, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5300, धनिया बादामी 5500 से 6100, धनिया ईगल 5800 से 6200, धनिया रंगदार 6500 से 7000, नया धनिया गीला 4800 से 6200, धनिया नया सूखा 6000 से 7000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8500, चना 4400 से 5600 प्रति क्विंटल रहा।

यह भी पढ़ें: दीगोद चिकित्सा शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के 1342 मरीजों का किया उपचार

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1710, चम्बल 1690, सदाबहार 1585, लोकल रिफाइंड 1500, सोयुग गोल्ड 1590, दीप ज्योति 1610, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1990 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2860, स्वास्तिक निवाई 2520, कोटा स्वास्तिक 2470, सोना सिक्का 2790 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6700, कोटा फ्रेश 6650, पारस 6650, नोवा 6600, अमूल 9300, सरस 8400, मधुसूदन 7980 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1420, अशोका 1420 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3910 से 3950 प्रति क्विंटल।

यह भी पढ़ें: मुक्तिधाम पर चिता स्थल पर तंत्र-मंत्र का आरोप, लोगों ने किया हंगामा

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 12500-16000, मूंग 9300-11000, मूंग मोगर 9800-11600, उड़द 10500-12000, उड़द मोगर 10000-14000, मसूर 7200-7400, चना दाल 7300-7500, पोहा 3800-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

यह भी पढ़ें: तुझे मारेंगे भी, वीडियो भी बनाएंगे...

कोटा सर्राफा: चांदी-सोना मंदा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी-सोने के भावों में मंदी रही। चांदी 100 रुपए मंदी के साथ 71,700 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 50 रुपए मंदी के साथ भाव 63,750 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 71,700 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,750 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 64,050 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 550 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।