3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूढ़े मां-बाप की सांसें थमने से पहले दिलवा दो बेटा

कोटा बूंदी सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा मार्मिक पत्र, कराची जेल में कैद जुगराज की वतन वापसी के लिए विशेष अभियान चलाने की उठाई मांग

2 min read
Google source verification
kota news

बूढ़े मां-बाप की सांसें थमने से पहले दिलवा दो बेटा

कोटा.पाकिस्तानी जेल में कैद बूंदी के जुगराज की जल्द से जल्द रिहाई कराने के लिए कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बेहद मार्मिक पत्र लिखा है। सांसद ने मांग की है कि जुगराज की रिहाई के लिए मंत्रालय विशेष अभियान चलाए।


किसी घर में स्मार्ट मीटर लगाया तो उखाड़ देंगे : विधायक शर्मा

बूंदी का जुगराज पांच साल पहले घर से अचानक लापता हो गया। बीते दिनों पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीयों की शिनाख्त को तलाशती एक चि_ी तालेड़ा थाने में आई। जहां से जुगराज के जीवित होने और कराची की जिला जेल में कैद होने की जानकारी परिजनों को मिली।

खाली मकान के बाहर दरवाजे पर तार का फंदा लगा मिला वृद्ध का शव

इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई कि बेटे की जल्द से जल्द वापसी कराई जाए। जुगराज के माता-पिता बुजुर्ग हैं और परिवार बेहद गरीब एवं अशिक्षित होने के कारण कहीं आने-जाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में सांसद बिरला ने जुगराज को पाकिस्तान से रिहा कराने की

मानसून की बेरूखी हाड़ौती के 145 में से 125 बांध-तालाब खाली

जिम्मेदारी लेते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है।
विदेश मंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि जैसे ही जुगराज के परिजनों को उसके पाकिस्तान की जेल में कैद होने की जानकारी मिली है, तब से वह खासे भयभीत हैं। पाकिस्तान ने जुगराज की पहचान तक बदल डाली। ऐसे में उन्हें आशंका है कि कहीं उनके जीतेजी बेटे की रिहाई हो पाएगी या नहीं, जबकि उसकी सजा पूरी होने के साथ ही विदेश मंत्रालय द्वारा शिनाख्त की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है। बिरला ने सुषमा स्वराज से मांग की है कि जुगराज को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि उसकी रिहाई जल्द से जल्द हो सके।

Story Loader