13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीट की तैयारी कर रही छात्रा को किसने किया प्रेगनेंट, पुलिस कर रही पड़ताल

कोटा में नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म

2 min read
Google source verification
नीट की तैयारी कर रही छात्रा को किसने किया प्रेगनेंट, पुलिस कर रही पड़ताल

नीट की तैयारी कर रही छात्रा को किसने किया प्रेगनेंट, पुलिस कर रही पड़ताल

कोटा. कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर एक 16 वर्षीय छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है। जेके लोन हॉस्पिटल में किशोरी को रविवार देर रात भर्ती कराया गया था। किशोरी के परिजनों ने नवजात बच्ची को रखने से इनकार करते हुए उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। उसे शिशु गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के गुना निवासी 16 वर्षीय छात्रा दो माह पहले ही कोटा आई। वह कुन्हाड़ी में रहकर एक कोचिंग संस्थान से नीट कर तैयारी कर रही है। उसे पेटदर्द की शिकायत के बाद रविवार देर रात जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। किशोरी व नवजात स्वस्थ्य हैं।

उधर सूचना के बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनीज फातिमा, सदस्य अरुण भार्गव, विमलचन्द जैन, बाल अधिकारिता विभाग के डॉ. अजीत शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के दिनेश शर्मा, राजकीय बालिका गृह शिशु से हिना जेटी व काउंसलर वंदना आदि जेके लोन हॉस्पिटल पहुंचे। वहां किशोरी के परिजनों ने बातचीत की। पूर्व में परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया था। लेकिन काउंसलिंग के बाद मंगलवार को परिजन नवजात को बाल कल्याण समिति को सौंपने के लिए तैयार हो गए। अध्यक्ष फातिमा ने परिजनों व डॉक्टर को निर्देश दिए कि किशोरी को अस्पताल से डिस्चार्ज करने से पहले समिति को सूचित किया जाए। रोस्टर सदस्य विमल चंद जैन ने बताया कि नवजात को राजकीय शिशु गृह नांता में अस्थाई आश्रय दिया है। बालिका की देखरेख के लिए केयरटेकर लगाने के निर्देश दिए हैं।
उधर पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल ने कहा कि किशोरी दो माह पहले ही कोटा आई है। मामला यहां का नहीं है। परिजन घटनाक्रम बताने की स्थिति में नहीं है। परिजनों के सम्पर्क में हैं। उनकी ओर से कोई शिकायत मिलती है तो जीरों नम्बर की एफआईआर काटकर गुना (मप्र) पुलिस को सौंपी जाएगी।