
कोटा पुलिस ने किया वीडियो लॉंच : कार्यप्रणाली, अनुशासन व कार्रवाइयों का संक्षिप्त लेखा-जोखा
कोटा . (Kota Police. Video launch ) कोटा शहर पुलिस ने नए साल में शहर पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन, कार्रवाई व अन्य गतिविधियेां को दर्शाते हुए वीडियों लॉंच किया है।
कोटा शहर में एसपी रहे, उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. विकास पाठक ने इस वीडियो को लॉच किया। छह मिनट का यह वीडियो देश की शान राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए देशभक्ति गीत की धुन से शुरू होता है। वीडियों में पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर बैठकें, पुलिस में अनुशासन सहित पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं, दौड़, मैस की व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियां दिखाई गई है। पुलिस दल में स्वायड डॉग व अश्वों की भूमिका को भी दर्शाया गया है।
अभय कमाण्ड की महत्वता
वीडियो में शहर के अभय कमाण्ड की कंट्रोलिंग सहित कार्यप्रणाली को शॉट रूप में दर्शाया है। शहर के कई जगह के सीसीटीवी फुटेज को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। साथ महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका भी दिखाई गई है। पुलिस का आमजन में सहयोग, कमाण्डों ट्रेनिंग तथा धरने-प्रदर्शन, भीड़ व बड़ी घटनाओंं के दौरान पुलिस किस तरह से काबू करती है यह प्रदर्शित किया गया है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने में मिला सहयोग
उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. विकास पाठक ने बताया कि कोटा शहर में एसपी रहते हुए वर्ष २०२१ शहर पुलिस के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरा रहा। कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए अपराधों की रोकथाम, उनके नियोजन के साथ-साथ कोरोना के समय में शहर पुलिस की ओर से सामाजिक सरोकार में भूमिका निभाई। कोटा शहर पुलिस के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों को सौंपी गजिम्मेदारियों का उन्होंने पूर्ण निष्ठा से निवर्हन किया है।
Published on:
03 Jan 2022 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
