7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवार हुई मॉडल बनने की धुन, सोशल मीडिया की दीवानी किशोरी ने मुम्बई जाने के लिए घर छोड़ा

कोटा. कोटा रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वषीय बालिका मॉडल ( Model ) बनना चाहती थी। वह सोशल मीडिया ( Social Media ) पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिपिंग बनाकर पोस्ट करती थी। मॉडल बनने की चाहत लिए वह सोशल मीडिया के माध्यम से मुम्बई ( Mumbai ) में अपने लिए काम तलाश रही थी। बालिका शिमला से पहले दिल्ली पहुंची। वहां से मुंबई जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में बैठकर कोटा आ गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jul 15, 2021

सवार हुई मॉडल बनने की धुन, सोशल मीडिया की दीवानी किशोरी ने मुम्बई जाने के लिए घर छोड़ा

सोशल मीडिया की दीवानी किशोरी पर सवार हुई मॉडल बनने की धुन, मुम्बई जाने के लिए घर छोड़ा

कोटा. कोटा रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वषीय बालिका मॉडल बनना चाहती थी। वह सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिपिंग बनाकर पोस्ट करती थी। मॉडल बनने की चाहत लिए वह सोशल मीडिया के माध्यम से मुम्बई में अपने लिए काम तलाश रही थी। दिनभर सोशल मीडिया पर रहने के कारण बालिका के माता-पिता परेशान थे। इसी के कारण मां ने उसे डांट दिया था।
बाल कल्याण समिति सदस्य आबिद अब्बासी ने बताया कि बालिका शिमला से पहले दिल्ली पहुंची। वहां से मुंबई जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में बैठकर कोटा आ गईं। यहां पर वह टिकट खिड़की पर टिकट लेने गई तो कर्मचारियों को बालिका पर शक हुआ और उन्होंने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन की कोडिनेटर यज्ञदत्त हाड़ा को बालिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चाइल्ड लाइन कोडिनेटर रेखा शाक्यवाल एवं अर्चना को बालिका को आश्रय दिलवाने के लिए भेजा। यहां बालिका की माता-पिता से बात करवाई एवं बालिका गृह में आश्रय दिया।

बालिका 5 हजार रुपए व पिता का मोबाइल लेकर आई थी। 3500 रुपए टिकट एवं अन्य में खर्च कर दिए। बालिका माता पिता के साथ जाना चाहती है। इस संबंध में बाल कल्याण समिति की बैठक में निर्णय किया जाएगा।