2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में अग्रवाल समाज सवाईमाधोपुर संस्था का फागोत्सव मनाया

कोटा

image

Abhishek Gupta

Mar 06, 2026

patrika kota

अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर संस्था की ओर से होली मिलन एवं फागोत्सव समारोह

Kota News: आईएल मंदिर प्रांगण में अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर संस्था की ओर से होली मिलन एवं फागोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सवाई माधोपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आकर कोटा में बसे लगभग 1,500 समाज बंधुओं ने भाग लिया। जिससे पूरा प्रांगण सामाजिक एकता के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, समाजसेवी दीपक कुमार सिंघल को संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। ​समारोह में सवाईमाधोपुर के वरिष्ठ जन रामचरण गुप्ता, महेश अग्रवाल, अशोक गर्ग, केपी बंसल, मीठा लाल सिंघल और धर्मचंद गुप्ता उपस्थित रहे।

हुकुम मंगल ने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। लोगों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण करने वाली महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। ​कार्यक्रम में महेश अग्रवाल, विजय गोयल, भवानी शंकर गर्ग, हुकुमचंद मंगल, हनुमान गोयल, विष्णु अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गुप्ता, महेश गर्ग और जगदीश सिंघल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।