
यूपीएससी 2025 के नतीजों ने राजस्थान को गौरवान्वित होने का सबसे बड़ा अवसर दिया है। एम्स जोधपुर के पूर्व छात्र अनुज अग्निहोत्री ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान ( UPSC Result AIR 1st Rank ) प्राप्त किया है। परिणाम घोषित होने के बाद अनुज की पहली प्रतिक्रिया भी उतनी ही विनम्र थी, जितना उनका व्यक्तित्व।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है, यकीन नहीं हो रहा कि मैं टॉपर हूँ, मैं अब भी इस खबर को पचाने की कोशिश कर रहा हूँ कि मैंने टॉप किया है।"
अनुज के लिए यह सफर रातों-रात तय किया गया रास्ता नहीं था। यह उनकी मेहनत और धैर्य का तीसरा प्रयास (Third Attempt) था।
अपने पिछले प्रयासों में अनुज ने सफलता प्राप्त की थी और वर्तमान में वे DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) में एक परिवीक्षाधीन (Probationer) अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
सर्विस में होने के बावजूद अनुज का लक्ष्य स्पष्ट था। उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और तीसरे प्रयास में वह मुकाम हासिल किया जो करोड़ों युवाओं का सपना होता है।
अनुज की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का सादगी भरा जीवन और कठिन परिश्रम है।
एक कुशल डॉक्टर होने के बावजूद अनुज ने प्रशासन की राह चुनी। उनका मानना है कि एक अधिकारी के रूप में वे समाज के निचले स्तर तक बदलाव ला सकते हैं।
ट्रेनिंग के कठिन समय के बीच यूपीएससी की मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी करना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन अनुज ने अपनी एकाग्रता को भंग नहीं होने दिया।
जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि AIR 1 राजस्थान के बेटे की है, जोधपुर और रावतभाटा में जश्न शुरू हो गया। लोग आतिशबाजी कर रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। राजस्थान के राजनीतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक हलकों तक, हर कोई अनुज की इस 'क्लीन स्वीप' जीत की चर्चा कर रहा है।
इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी और आकांश ढुल ने तीसरी रैंक हासिल की है। कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) के लिए अनुशंसित किया गया है।
Published on:
06 Mar 2026 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
