21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो फिर कोटा में ही क्यों आ जाती है बार बार परेशानी, उलझती जा रही कोटा हवाई सेवा की कहानी

जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जगह फ्लाइट चल रही हैं, राजस्थान से बाहर भी फ्लाइट जा रही है, लेकिन कहीं भी परेशानी नहीं आ रही।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jun 30, 2018

kota air service

तो फिर कोटा में ही क्यों आ जाती है बार बार परेशानी, उलझती जा रही कोटा हवाई सेवा की कहानी

कोटा. देश के अन्य बड़े शहरों से कोटा को जोड़ने के लिए शुरू हुई हवाई सेवा एक बार फिर अधूरी हो चुकी है | करीब ढाई महीने से बंद पड़ी इस सेवा में नुकसान कोटा की जनता का ही है |

जो हमेशा बस यही चाहती है की कोटा से हवाई सेवा जल्द से जल्द पुनः शुरू हो ताकि हर वर्ग को इसका फायदा मिले | पर हर बार कुछ न कुछ दिक्कत आ खड़ी होती है | तो जानते हैं की अब एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस एक दूसरे की क्या गलती बता रहे हैं-:

एयरपोर्ट प्रशासन का तर्क
एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नियमों को पूरा नहीं किया गया और नियम विरूद्ध हवाई सेवा चलाई जा रही थी। डीजीसीए व बीसीए द्वारा भी क्लीयरेंस के लिए पत्र लिखा गया था। लेकिन सेवा प्रदाता कम्पनी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

डीजीसीए व एएआई ने 20 मार्च, डीजीसीए के डायरेक्टर केसरी सिंह ने 3 अपे्रल व एयरपोर्ट अधिकारी कोटा ने 11 अप्रेल को भी इन्हें सभी औपचारिकता पूरी करने के लिए पत्र भेजा था, मेल से भी अवगत कराया था। लेकिन कंपनी ने पालना नहीं की।



एयरलाइंस कहती है
वहीं सुप्रीम एयरलाइंस के वाइस प्रेसिडेंट आकाश अग्रवाल का कहना है कि 8 माह से फ्लाइट चल रही थी तब किसी ने नियम क्यों याद नहीं दिलाए। नियम पूरा करने के बाद ही फ्लाइट को शुरू किया जाना चाहिए था। हमारे पास सभी सर्टिफिकेट हैं।

राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जगह फ्लाइट चल रही हैं, राजस्थान से बाहर भी फ्लाइट जा रही है, लेकिन कहीं भी परेशानी नहीं आ रही।


यह था टाइम टेबल
06 बजे सुबह जयपुर से उड़ान
06.45 बजे कोटा आगमन
07 बजे दिल्ली के लिए उड़ान
8.30 बजे सुबह दिल्ली
05 बजे शाम को दिल्ली से उड़ान
06.30 बजे कोटा आगमन
06.45 बजे शाम को जयपुर उड़ान
7.30 बजे जयपुर।

जस्ट ब्रीफ

5499

किराया कोटा-दिल्ली
का किराया
143 फ्लाइट आई जयपुर-कोटा
के बीच
18 अगस्त 2017 शुरू हुई कोटा-जयपुर सेवा
10 अप्रेल तक 1298 यात्रियों ने किया जयपुर कोटा-जयपुर सफर।
11 अप्रेल से शुरू हुई थी दिल्ली सेवा
13 अप्रेल को भरी आखिरी उड़ान

कोई हमारी भी तो सुनो
फ्लाइट भले ही देर से शुरू हो पर स्थाई रूप से हो, इस तरह से तो आगे के प्रयास डेमेज हुए हैं। इसका टाइम भी ठीक होना चाहिए।
अशोक माहेश्वरी, महासचिव कोटा व्यापार महासंघ

कोटा में पूरे देश के बच्चे आते हैं, इसमें मुम्बई, इंदौर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहर सभी जगह हवाई सेवा है। कोटा में हवाई सेवा शुरू होती है तो स्टूडेंट व अभिभावकों को सुविधा मिलेगी। कोटा एजुकेशन हब को बढ़ावा मिलेगा।
राजेश माहेश्वरी, निदेशक एलन करियर इंस्टीट्यूट

चिकित्सा क्षेत्र के विकास के लिए ये फ्लाइट उपयोगी थी, इसे आगे शुरू किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को जयपुर व दिल्ली आसानी से ले जाया जा सके।
डॉ. आरबी गुप्ता, निदेशक, गुप्ता हॉस्पिटल

कोटा को दूसरे बड़े शहरों से जोडऩे के लिए हवाई सेवा का फिर से शुरू होना जरूरी है। कई बड़े शहरों के चिकित्सक यहां आ जा सकते हैं, जिससे चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा और मरीज को भी लाभ होगा।
डॉ. एचएल मीणा

कोटा हवाई सेवा शहर का सपना है, इसे शुरू किए जाने से कोटा की साख बढेग़ी वहीं व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन के क्षेत्र में लाभ होगा।
वरुण रस्सेवट, समाजसेवी