22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: कोटा-दिल्ली हवाई सेवा: यहां देखें किराए से लेकर टाइम टेबल तक की हर जानकारी

कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा बुधवार को आखिरकार शुरू हो ही गई। सुबह 6 बजे जयपुर से फ्लाइट कोटा एयरपोर्ट पर 7 बजे पहुंची और 7.20 पर रवाना हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 11 Apr 2018, 2:15 PM IST

Kota Airport

सुबह 7.20 पर रवाना हुई पहली फ्लाइट : सुप्रीम एयरलाइंस का विमान कोटा एयरपोर्ट पर सुबह जयपुर से करीब 7 बजे पहुंचा। इसके बाद 7.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया। पहले दिन 7 यात्रियों ने सफर किया।

कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा बुधवार को आखिरकार शुरू हो ही गई। सुबह 6 बजे जयपुर से चलकर फ्लाइट कोटा एयरपोर्ट पर 7 बजे पहुंची और यहां से 7.20 पर रवाना हुई। कोटा से 7 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। सांसद ओम बिरला ने पायलट को शॉल ओढ़ाकर वह साफा भेंट कर सम्मानित किया। कोटा से दिल्ली के लिए लंबे अंतराल के बाद आखिर फ्लाइट ने उड़ान भरी। कोटा के लिए यह सौगात वरदान साबित होगी।