4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे नहीं ये हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन कैलकुलेटर, अब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ इनके नाम

18 देश के बेहतरीन गणितज्ञों को हराकर कोटा, बारां और शिवपुरी के इन 12 बच्चों ने साबित कर दिया कि यह दुनिया के सबसे बेहतरीन कैलकुलेटर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 10 Oct 2017, 4:32 PM IST

Junior Mental Calculation World Championship, Math World Championship, Kota Coaching, Math Olympiad, Rajasthan patrika, Kota Patrika, Kota News, patrika News

Kotas children got silver in junior mental calculation world championship

अपनी मेहनत के बल पर सबसे कम समय में गणित के सवालों को हल करके न लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर जर्मनी के बिलफेल्ड शहर में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच आयोजित जूनियर मेन्टल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर 2 भिन्न आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। भारतीय दल के 12 विद्यार्थियों के दल में कोटा के 7, बारां से 2 व शिवपुरी से 3 विद्यार्थी शामिल है। कोटा से कृष्णा रोहिरा, स्पर्श मंगल, हेतांश खंडेलवाल ,आर्यन गुप्ता, युवाश्री राजन, मीशा अग्रवाल व प्रध्युमन सिंह। बांरा से हेतांश खंडेलवाल व अनुष्का सोनी। शिवपुरी से श्रुति वर्मा संगम गुप्ता व मोहक अग्रवाल ने प्रतियोगिता में भाग लिया।







Read More: सस्ते में आएगी चिट्ठी, 11 लाख रुपए महंगी पड़ेगी चीज बड़ी मस्त-मस्त

पहले जीत चुके हैं स्वर्ण पदक

अकादमिक निदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि संस्था के विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर कोटा का नाम भारत व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था।भारतीय दल ने इस वर्ष भी 2 सिल्वर ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरे साल भारत का नाम रोशन किया। तथा भारतीय गणित विषय के गौरव को विश्व मंच पर प्रतिस्थापित किया। 12 विद्यार्थियों सहित कुल 18 सदस्यों के भारतीय दल में सहायक कोच सुनील गर्ग, सहायक कोच सन्दीप कुमार, डायरेक्टर चेतना मिश्रा व कोऑर्डिनेटर ममता विश्वास रही।

Read More: भारतीय गणित का लोहा मनवाने जर्मनी रवाना हुए कोटा के छात्र

इन्होने जीते पदक

26 सितंबर को यह बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोटा से जर्मनी के लिए रवाना हुए थे। उस समय ही उम्मीद जताई जा रही थी इस बार भी भारत के यह नन्हे मुन्ने गणितज्ञ दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर आएंगे और हुआ भी वैसा ही। अंडर 11 वर्ष आयुवर्ग की जूनियर-1 केटेगरी में 9 साल के आर्यन गुप्ता जो सेंट जोसफ स्कूल में कक्षा 5 के विद्यार्थी है व 11 से 14 वर्ष आयुवर्ग की जूनियर -3 केटेगरी में 12 वर्ष के स्पर्श मंगल जो दिशा डेल्फी स्कूल में 8 वीं कक्षा विद्यार्थी है।