
Accident: खड़े ट्रक में घुसी वैन, एक युवक की दर्दनाक मौत
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में कोटा-चित्तोड़ हाइवे पर कोटा सीमा में खड़ीपुर के निकट मंगलवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से वैन टकरा गई। Accident में वैन में सवार एक युवक की Painful Death मौत हो गई और वैन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां मामूली चौटे होने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना इतनी भीषण थी की वैन का आगे का हिस्सा ट्रक के पीछे घुस गया। वैन की आगे की सीट पर बैठा एक युवक अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे में कार में फंसे युवक का शव बाहर निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम रूम भिजवया और घायलों को एम्बुलेंस की ममद से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने से सड़क किनारे खड़ा ट्क चालक को नहीं दिखा और वैन ट्रक में जा घुसी। इसी दौरान घने कोहरे के चलते एक ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर घटनास्थल के पास ही डिवाइर पर जा चढ़ा। इससे हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैलर को डिवाइडर से हटाकर रास्ता बहाल कराया।
एएसआई लतीफ मोहम्मद ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जालोन निवासी एक परिवार वैन से शादी समारोह में शामिल होने गुजरात के राजकोट में जा रहे थे। वैन में 3 महिला व 3 पुरूष सवार थे। हादसे में रविन्द्र कुमार (48) की मौत हो गई। दुर्घटना में रविन्द्र कुमार के दो रिश्तेदारों के भी मामूली चौटे आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
Published on:
18 Jan 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
