4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉटर्स डे पर ऑटो में मिला बेटी का तोहफा

बारां. जिले के केलवाड़ा कस्बे में रविवार सुबह एक सहरिया मजदूर महिला ने ऑटो में बच्ची को जन्म दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Sep 27, 2020

डॉटर्स डे पर ऑटो में मिला बेटी का तोहफा

डॉटर्स डे पर ऑटो में मिला बेटी का तोहफा

बारां. जिले के केलवाड़ा कस्बे में रविवार सुबह एक सहरिया मजदूर महिला ने ऑटो में बच्ची को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार रेखा बाई पत्नी काडु लाल सहरिया किशनगंज तहसील क्षेत्र के मेहरावता गांव में मजदूरी का कार्य करते है और काढू की पत्नी गर्भवती थी। ऐसे में वह मेहरावता से अपने गांव केलवाड़ा के लिए आ रहा था। मेहरावता से किशनगंज तक ऑटो से आया फिर किशनगंज से केलवाड़ा तक बस से पहुंचा तो बस चालक ने दोनों को कस्बे के बाहर हाईवे पर उतार दिया। इसके बाद कुछ दूर तक पैदल चलने के बाद अचानक प्रसूता को तेज दर्द हुआ तो वह दर्द से कराहते हुए सड़क किनारे बैठ गई।
इस दौरान हथवारी निवासी ऑटो चालक आशिक अली केलवाड़ा से मजदूर महिलाओं को अपने खेत पर सोयाबीन की फसल काटने के लिए लेकर रहा था। उसने सड़क पर गर्भवती रेखा बाई को दर्द से कहराते हुए व उसके पति को साधन रुकवाता देखा तो महिला मजदूरों को वहीं उतार रेखा को ऑटो में बैठाकर केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बीच रास्ते में ऑटो में ही पुत्री को जन्म दे दिया। बाद में चिकित्सालय पहुंचने पर मौजूद कर्मचारियों ने जच्चा व बच्ची को संभाला। जच्चा और बच्ची दोनों ही स्वस्थ हैं।