
किशोरी को बेचने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जिसे बेचा उसने किया बलात्कार
मोईकलां (कोटा) . ओडीशा से काम दिलाने के बहाने यहां लाकर एक किशोरी को 50 हजार में बेचने के मामले में बपावर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गुरुवार रात बारां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोरियों को कोटा व बारां जिले में बेचना पसंद करता है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किशोरियों की खूबसूरती के आधार पर उनके दाम तय करता है।
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि ओडीशा से एक 15 वर्षीय किशोरी को लाकर कोटा ग्रामीण के एक थाना क्षेत्र के गांव में कुंजबिहारी मीणा को सत्यनारायण धाकड़ व देवकरण सेन की सहायता से 50 हजार में बेचने के मुख्य आरोपी अन्तरराज्जीय तस्कर श्यामसुन्दर राणा उर्फ शंकर पात्रा पुत्र बिमलचन्द राणा निवासी अठानी थाना गोपीवल्लवपुर जिला झाडग़्राम पश्चिम बंगाल को गुरुवार रात बारां से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अब तक कोटा व बारां जिले में कई किशोरियों को बेच चुका है।
बपावर थाना प्रभारी भंवरसिंह शक्तावत ने बताया कि 11 फरवरी को आरोपी शंकर पात्रा किशोरी को ओडीशा से काम दिलाने के बहाने बारां निवासी देवकरण सेन के पास लाया था। 16 फरवरी को फोन कर नयापुरा गांव निवासी सत्यनारायण धाकड़ को बारां बुलवा लिया। यहा से तीनों किशोरी को लेकर नयापुरा गांव पहुंचे और 50 हजार रुपए लेकर किशोरी को कुंजबिहारी मीणा के सुपुर्द कर दिया। शाम को कुंजबिहारी मीणा ने वरमाला डालकर किशोरी की मांग भर दी। रात को किशोरी के साथ बलात्कार किया। 17 फरवरी को किशोरी मौका मिलते ही बपावर थाने पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस 21 फरवरी को कुंजबिहारी मीणा व सत्यनारायण धाकड़ को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी शंकर पात्रा को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में किशोरियों को बेचने के मामले में अन्य राज्यों में भी गिरफ्तार हो चुका है।
50 हजार से 3 लाख तक सौदा
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आधार कार्ड में जन्म तारीख को बदलकर नाबालिग को बालिग बनाता है, ताकि सामने वाले को लड़की खरीदने में कोई परेशानी न हो। कीमत उसकी सुन्दता के आधार पर तय की जाती है। आरोपी ने बताया कि 50 हजार से 3 लाख कीमत तक की लड़कियों को बेच चुका है।
Published on:
25 Feb 2022 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
