2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 12 दमकलों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

झालावाड़ रोड इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 6 पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना पर नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण नगर निगम की अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एक दजज़्न दमकलों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Google source verification

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने कीं सूचना मिली थी। तुरंत दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फायरब्रिगेड के करीब 50 लोगों की टीम ने करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया।

फायरमैन हुए चोटिल
व्यास ने बताया कि आग बुझाते समय टीनशेड नीचे गिर गया था। इसके चलते फायरमैन आनंद और विकास के हाथ और पैरों में चोट आई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लगी आग से करीब तीन गुना बड़ी आग थी।

12 दमकलों ने पाया आग पर काबू
व्यास ने बतायाकि 12 दमकलों ने करीब सवा लाख लीटर पानी का उपयोग कर आग को बुझाया। इस दरान 100 लीटर से ज्यादा फॉम का भी उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि सतगुरू इंडस्ट्रीज के नाम से गोदाम में रबर, प्लास्टिक, रद्दी, खाली बोतल, ग्लास व गत्ता सहित अन्य स्क्रैप रखा हुआ था जिसमें सम्भवतया शॉटज़् सकिज़्ट से आग लगी। गोदाम मालिक मुकेश सुखेजा ने स्वयं के दो प्लाट व पास का एक बड़ा प्लाट भी किराए पर लेकर गोदाम के उपयोग में ले रखा था।