
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।
कोटा. कोरोना संक्रमण के कारण होम आइसोलेट किए गए नागरिकों के उपचार में हो रही दिक्कत को लेकर जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ ने क्षेत्रवार प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कोरोना संबंधी समस्याओं का निराकरण एवं परामर्श के लिए शहर के सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारी मदद करेंगे। उनकेदूरभाष नम्बर भी जारी किए गए हैं। होम क्वारंटाइन नागरिक या उनके परिजन प्रभारी चिकित्साधिकारी से परामर्श ले सकेंगे।
सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि कोटा शहर में होम आइसोलेट कोरोना मरीज दैनिक स्वास्थ्य फॉलोअप के लिए अपना, पता मय मोबाइल नम्बर नजदीक के डिस्पेंसरी, पीएचसी, सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क करके बता सकते हैं।
जीवन रक्षक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता
सीएमएचओ ने बताया कि आमजन को कोरोना प्रोटोकोल की पालना करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से मौतें नहीं हो इस उद्देश्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती प्रत्येक कोरोना पॉजिटिव नागरिक को गाइड लाइन के अनुसार इलाज की सुविधा दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में जीवन रक्षक इंजेक्शन राज्य सरकार से प्राप्त हो गए हैं। संसाधनों की कमी नहीं है, ऑक्सीजन, दवाएं, चिकित्सीय उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निजी अस्पताल अधिग्रहित कर चिकित्सा विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है।
डेट ऑडिट के बाद ही कोरोना से मौत की पुष्टि: सीएमएचओ
मेडिकल कॉलेज और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों को लेकर विभाग में हलचल मची है। सीएमएचओ डॉ. भूपेंद्रसिंह तंवर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती रोगी की मौत हो जाने पर सेंट्रल कमेटी द्वारा डेथ ऑडिट करने के उपरांत कारणों के आधार पर मौत की पुष्टि की जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोरोना संक्रमितों का डेटा रिपिटेड टेस्ट मिलान करने के उपरांत जारी किया जाता है। इन संवेदनशील मुद्दों पर पूरी पारदर्शिता के साथ चिकित्सा विभाग कार्य कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि विभाग सही आंकड़े जारी कर रहा है। उन्होंने कहा, कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बनाए रखने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है।
इन नम्बरों पर सकेंगे संपर्क
सीएचसी भीमगंजमण्डी 9414180622
सीएचसी दादाबाड़ी 9414178505
यूपीएचसी पुरोहित जी की टापरी 9667136968
तलवंडी के लिए 9461516398,
महावीर नगर 9785512656,
पुलिस लाइन डिस्पेंसरी 9414765685
डीसीएम 9829065852
गोविन्द नगर 9530390442
कुन्हाड़ी क्षेत्र के लिए 9414274997
सकतपुरा 9414231183
चन्द्रघटा 9414966184
टिपटा 9461970010
शॉपिंग सेंटर 9414966184
छावनी 9414886722
विज्ञाननगर 9414188343
बोरखेड़ा 9166543494,
रामपुरा क्षेत्र के लिए 9414962333
कालातलाब के लिए 7728051979
बापूबस्ती 7357284147
सूरजपोल 9413351167
केशवपुरा 9649536632
नयागांव 7728855664
रंगबाड़ी 9413005521
अनन्तपुरा 9079233806
नान्ता 9549902537
भदाना 9460494377
आरएसी बटालियन 9829328002
जेल डिस्पेंसरी 8562849962
रानपुर यूपीएचसी 7976984648
Published on:
07 Sept 2020 07:00 am
