कोटा. बुधवार को रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के जीएमए प्लाज़ा, न्यू क्लॉथ मार्केट, न्यू सर्राफा मार्केट एवं स्वर्ण रजत मार्केट को खुलवाने के लिए मांग जोर पकड़ने लगी। इन प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री ने मार्केट्स को खुलवाने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । जिसमे कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर की ह्रदय स्थली में जीएमए प्लाज़ा, न्यू क्लॉथ मार्केट, न्यू सर्राफ़ा मार्केट एवं स्वर्ण रजत मार्केट में लगभग एक हजार दुकानें हैं। जो कि लॉक डाउन के चलते पिछले पचास दिनों से बंद पड़ी है।