1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

मंत्री धारीवाल बोले: देवनारायण भगवान के नाम से बसाया नया नगर

कोटा बंधा धर्मपुरा में देवनारायण नगर एकीकृत आवासीय योजना में रविवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने पशुपालकों को गृह प्रवेश कराया गया। बारिश के बीच पशुपालकों को गृह प्रवेश कराया गया। पशुपालकों में खासा उत्साह दिखा। गृहप्रवेश के समय डीजे पर पशुपालक व महिलाएं जमकर झूमे। कार्यक्रम में बारिश के बीच ही मंत्री धारीवाल ने भगवान देवनारायण के जयकारों के बीच पशुपालकों को पशुपालकों को आवास के कब्जा पत्र व चाबियां सौंपी।    

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jun 19, 2022

कोटा. बंधा धर्मपुरा में देवनारायण नगर एकीकृत आवासीय योजना में रविवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने पशुपालकों को गृह प्रवेश कराया गया। बारिश के बीच पशुपालकों को गृह प्रवेश कराया गया। पशुपालकों में खासा उत्साह दिखा। गृहप्रवेश के समय डीजे पर पशुपालक व महिलाएं जमकर झूमे। कार्यक्रम में बारिश के बीच ही मंत्री धारीवाल ने भगवान देवनारायण के जयकारों के बीच पशुपालकों को पशुपालकों को आवास के कब्जा पत्र व चाबियां सौंपी। कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वे दोपहर 1 बजे पहुंचे। मंत्री शांति धारीवाल ने मुख्य द्वार पर ही पशुधन की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि देवनारायण आवासीय योजना में 501 पशुपालकों को चाबी सौंपी जा रही है। इस योजना की क्रियान्विति से काफी खुुशी हो रही है। हम गर्व से कह सकते है कि एक नगर ऐसा भी है, जो देवनारायण भगवान के नाम से बसाया जा रहा है। कई योजना व प्रोजेक्ट बनते है, लेकिन पशुपालकों के लिए किसी सरकार ने इस तरह की योजना आज तक नहीं बनाई गई है, बल्कि विदेशों में भी इस प्रकार ही योजना नहीं बनाई गई। यह योजना इस कारण बनाई गई है कि पशुपालक सम्मानजन तरीके से अपनी जिंदगी जी सके। उन्होंने कहा कि इस योजना में सभी सुविधाएं विकसित की गई है। अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोला गया। चिकित्सालय बनाया गया। बायो गैस प्लांट बनाए गए है। वह 35 दिन के अंदर चालू हो जाएगा। इससे प्राप्त गैस से घर का चूल्हा जलेगा।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/chambal-riverfront-will-be-a-unique-gift-for-tourists-7601218/

पुलिस चौकी में चलेगा रानपुर थाना

मंत्री धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट रानपुर थाने की घोषणा की गई थी। उसका निर्माण कार्य चल रहा है। वहां थाना नहीं बन जाता, तब तक वहां के थाने को यहां पुलिस चौकी में चलाया जाएगा। रानपुरा का थाना बनने के बाद उसे वापस शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बारिश से बीच में रोकना पड़ा भाषण

कार्यक्रम में मंत्री के भाषण के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मंत्री धारीवाल कुछ देर ही अपना भाषण दे सके और बीच में अपना भाषण रोक दिया। तेज बारिश आने से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कुर्सियां सिर पर रखकर पानी से बचाव किया, लेकिन कई लोग पानी में भिग गए। कई महिला व पुरुषों ने दौड़कर टीनशेड की शरण ली। बारिश के बीच ही मंत्रीजी छाता लेकर गाड़ी से रवाना हो गए। 15 मिनट में पूरा कार्यक्रम खत्म हो गया।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/provide-better-education-and-treatment-to-the-underprivileged-birla-7601195/

यह सुविधा मिलेगी और राहत भी

कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के विशेषाधिकारी आरडी मीणा ने कहा कि प्रतिदिन के हिसाब से पशुपालकों के मोबाइल में मैसेज मिलेगा कि उनका कितना गोबर हुआ और उनका कितना पैसा बना। योजना में पूर्व में 35 गुणा 90 फीट के आवास की कीमत 17.50 लाख व 35 गुणा 70 फीट के आवास की कीमत 15 लाख रखी गई थी। पशुपालकों की मांग पर आवासों की कीमत कम करते हुए 35 गुणा 90 फीट के आवास की कीमत पर 16.50 लाख व 35 गुणा 70 फीट के आवास की कीमत पर 14.25 लाख्र कर दी गई। पशुपालकों को बैंक से ऋण प्राप्त करने में असुविधा होने के कारण इस कीमत को भी 20 वर्ष की 240 किश्तों में वसूल किया जाने का निर्णय लिया गया। इससे पशुपालकों को बैकों से ऋण नहीं लेना पड़ेगा। वे बैंकों के ब्याज के भार से मुक्त हो सकेंगे। पशुपालकों को मात्र 5 से 6 हजार प्रतिमाह बिना ब्याज की किश्तों में मालिहाना हक मिल सकेगा।

बारिश व हवा से गिरा पांडाल गिरा

आयोजन स्थल पर मंत्री धारीवाल के जाने के बाद वापस तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। नगर विकास न्यास के अधिकारी पांडाल में शरण लिए रहे। बारिश खत्म होने के बाद जैसे ही अधिकारी भी पांडाल से बाहर निकले। उसके बाद वापस तेज हवा व बारिश से पांडाल में धराशाही हो गया। गनीमत यह रही कि हवा के चलने के साथ ही पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए सभी लोगों को पांडाल से बाहर निकाल कर दिया था। भोजन कार्यक्रम में अव्यवस्था हुई।

गुर्जर समाज ने किया स्वागत

कार्यक्रम में गुर्जर समाज की ओर से मंत्री शांति धारीवाल का 51 किलो का हार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच पर संभागीय आयुक्त दीपक नंदी, जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा, नगर विकास न्यास सचिव राजेश जोशी, शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत, कांग्रेस नेता अमित धारीवाल,महापौर राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा, उपमहापौर पवन मीणा, रविंद्र त्यागी, चंदन दुबे, मोहम्मद ताहिर, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।