शर्मा ने कहा कि 'बार-बार आग्रह करने पर भी मेरे विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। यहां का पानी छावनी में दिया जा रहा है। क्या मुझे भी दूसरे विधायकों की तरह व्यवहार करना पड़ेगा। कान खोलकर सुन लें, क्षेत्र में पानी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो परिणाम बुरे होंगे।" अभियंताओं ने जलापूर्ति को लेकर राजनीतिक मजबूरियां गिनाने पर विधायक भड़क गए और अतिरिक्त मुख्य अभियंता हेमंत कुमार से मोबाइल पर बात की। कहा कि,
'दो दिन में जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो स्थिति ठीक नहीं होगी, सोमवार तक जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आपके कार्यालय में धरने पर बैठूंगा।"