
मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के दो और गांवों का विस्थापन भी इसी वर्ष हो सकता है। जनवरी में खरली बावड़ी व लक्ष्मीपुरा के विस्थापन के लिए 135 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ था। अब गिरधरपुरा व दामोदरपुरा गांवों के विस्थापन के लिए जल्द बजट मिल सकता है और इसी वित्तीय वर्ष में इनके विस्थापन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है।
मंगलवार को जयपुर में देर शाम तक चली वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में इस मामले में चर्चा हुई। बैठक में मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के उपवन सरंक्षक एसआर यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
14 गांव हैं अभयारण्य सीमा में
मुकुन्दरा हिल्स टागइर रिजर्व के दायरे में खरली बावड़ी, लक्ष्मीपुरा, गिरधरपुरा, दामोदरपुरा, रूपपुरा कोलीपुरा, दर्रा, भूखी, घाटी, बगचाच, रोझड़ा तालाब, मशालपुरा, नारायणपुरा, अंबा, नोसेरा समेत 14 गांव है। ये कोटा के अलाला बूंदी, झालावाड़ व चित्तौडग़ढ़ जिलों की सीमा में है।
Published on:
04 May 2016 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
