2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM E-Bus Depo In Kota: मई में आएगी नई ई-बसें? आयुक्त ने PM ई-बस डिपो का काम जल्दी पूरा करने के दिए निर्देश

Kota E-Bus Project Update: कोटा में पीएम ई-बस परियोजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुभाष नगर में बन रहे पीएम ई-बस डिपो का नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 02, 2026

Kota News

सुभाष नगर प्रधानमंत्री ई-बस स्टैण्ड का निरीक्षण करते​ निगम आयुक्त व अधिकारी (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan News: कोटा के सुभाष नगर में चल रहे पीएम ई-बस डिपो के निर्माण कार्य का बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया। आयुक्त ने निर्माण कार्य की कछुआ चाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी एंजेसियों को काम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य इस माह में पूरा किया जाए। आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा बुधवार को प्रधानमंत्री ई-बस स्टैण्ड का निरीक्षण करने सुभाष नगर पहुंचे थे। प्रोजेक्ट को मई 2026 तक पूरा किया जाना है।

मई में आ सकती हैं ई-बसें

आयुक्त मेहरा ने बस स्टैण्ड का निरीक्षण करने के बाद बस स्टैण्ड के एडमिन ब्लॉक में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि कोटा में ई-बसों के संचालन के लिए नगर निगम को सरकार से मई माह में बसें मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इन बसों के सुचारू संचालन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इन बसों की पार्किंग और चार्जिंग के लिए सुभाष नगर में पीएम ई-बस डिपो का निर्माण करवाया जा रहा है।

हर काम की तय की समय सीमा

आयुक्त ने काम की धीमी गति को देखते हुए अब अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग समय अवधि निर्धारित कर दी है। एडमिन ब्लॉक तथा जीएसएस का कार्य 15 अप्रेल तक, मैंटेनेंस-बे का काम 20 अप्रेल तक तथा वर्कशॉप, बाउंड्री वॉल तथा प्रवेश व निकासी द्वार का काम 25 अप्रेल तक पूरा करने की समय सीमा तय की है।

निर्माण के साथ ही करें चार्जिंग स्टेशन का काम

आयुक्त ने बताया कि पूर्व में सिविल कार्य पूरा होने के बाद चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम किया जाना था, लेकिन अब संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम भी अन्य कार्यों के साथ ही समानांतर रूप से शुरू करें, ताकि पूरे प्रोजेक्ट का काम समय पर पूरा हो सके और किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो।

कर्मचारियों के लिए बनेंगी सुविधाएं

अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीएम ई-बस डिपो परिक्षेत्र में कर्मचारियों के लिए सुविधाएं नहीं होने की बात भी सामने आई। इसे देखते हुए आयुक्त ने वहां एक सुलभ शौचालय के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।