2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: महिला प्रोफेसर को परेशान करने के बाद यूनिवर्सिटी ने पूर्व पार्षद पर लिया कड़ा एक्शन, पूर्व MLA प्रहलाद गुंजल का भतीजा है आरोपी

Kota University: कोटा विश्वविद्यालय में महिला प्रोफेसर को धमकाने और पीछा करने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। आरोपी शोध छात्र और पूर्व पार्षद ओम गुंजल की पीएचडी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 02, 2026

Om Gunjal

ओम गुंजल की फोटो: पत्रिका

EX-Councilor Om Gunjal Harassing Female Professor: कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन ने महिला प्रोफेसर मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए शोध छात्र और पूर्व पार्षद ओम गुंजल की पीएचडी डिग्री के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल कर दिया है।

गुंजल के खिलाफ इस विवि की एक महिला प्रोफेसर ने धमकाने और पीछा करने का मामला दर्ज करवाया था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुंजल को दबोचने के लिए कई जगह दबिशें दी लेकिन वह भूमिगत हो गया। उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।

फरियादी महिला प्रोफेसर ने कोटा विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च को पत्र लिखकर दिया था कि वे ओम गुंजल को पीएचडी नहीं करवाएंगी। साथ ही उन्होंने कैंपस में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी।

विवि के रजिस्ट्रार राजपाल सिंह ने बताया कि डायरेक्टर रिसर्च ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ओम गुंजल की पीएचडी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है। साथ ही कैंपस में महिला प्रोफेसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रॉक्टर को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

आरोपी की तलाश जारी, पुलिस दे रही दबिश

वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला प्रोफेसर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिन-जिन स्थानों पर आरोपी के छिपे होने की संभावना जताई गई है, वहां पुलिस की टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय रूप से आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ओम गुंजल पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का भतीजा है।