24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

125 करोड़ भारतीयों का दिल जीतना है तो सेवा को बनाओ आधार, धर्म के नाम मत करो देश को निलाम

नरेन्द्र मोदी विचार मंच की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को त्यागी सामुदायिक भवन दादाबाडी पर आयोजित की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 7 Apr 2018, 9:47 PM IST

narendra modi vichar manch

कोटा . नरेन्द्र मोदी विचार मंच की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को त्यागी सामुदायिक भवन दादाबाडी पर आयोजित की गई। कार्यशाला में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, राष्ट्रीय सचिव राजेश माली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण आमेठा, राष्ट्रीय श्रमिक मंच के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश विजयवर्गीय, संभागीय अध्यक्ष विकास पचवारिया, महिला इकाई की अध्यक्ष मितालीए, राजकंवर हाड़ा उपस्थित थे।

Read More: विश्व स्वास्थ्य दिवस: यदि आप इन बीमारियों से हैं परेशान तो डॉक्टर्स से जान लीजिए समाधान, पढि़ए किस बीमारी का क्या है इलाज

कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने कहा कि अब हर कार्यकर्ता को नरेन्द्र मोदी बनकर विकासवाद के नारे को गुंजायमान करना होगा। गांवए गरीबए ढाणी और हर बस्ती में जाकर नरेन्द्र मोदी के विकासवादी विचार को समझाना होगा। जब मोदी के नाम पर लोगों के बीच जाएंगे तो काफी प्यार मिलेगा। लेकिन यदि कोई आक्रोश और क्रोध भी प्रकट करता है तो हमें उसे भी पीना होगा। राजस्थान का डीएनए समर्पण और राष्ट्र प्रेम का है। भाषा प्रान्त, जाति, धर्म के नाम पर देश को नीलाम होते हुए हम नहीं देख सकते हैं।

Read More: कोटा के प्राइवेट स्कूलों में कमीशन का खेल: प्रार्थना से पहले बच्चों को आदेश, पेरेंट्स से बोलना, ड्रेस और कॉपी-किताबें इसी दुकान से खरीदें

उन्होंने कहा कि भारत हमारी माता हैए इसलिए इसकी सेवा के लिए कोई और आने वाला नहीं हैए हमें ही आगे बढना होगा। देश के 125 करोड भारतीयों का दिल जीतना है तो सेवा को ही आधार बनाना होगा। कैम्ब्रिज एनालिटिका जैसी कम्पनियां आने वाले दिनों में प्रदेशोंए भाई भाई और जातियों के बीच मतभेद पैदा करके रक्तपात करने की योजनाएं बना रही हैं। इस प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए हम भारत माता के सपूतों को तैयार रहना होगा।

Read More: 80 साल के बुजुर्ग ने 3 साल की मासूम से की गंदी हरकत, कोर्ट ने दी 5 साल की सजा

प्रहलाद पंवार ने कहा कि 2014 में तुष्टिकरण करने वाले राजनीतिक दलों को मोदी लहर में उखड़ते हुए सभी ने देखा है। समय के साथ मोदी ने अपने काम से भारत की जनता का दिल जीतने का कार्य किया है। इसलिए लगातार देश में मोदी की विचारधारा का कमल खिल रहा है। देश में भ्रष्टाचारए भाई भतीजावादए जातिवाद को सिस्टम का अंग मान लिया गया थाए लेकिन अब जनता विश्वास के साथ कह रही है कि भ्रष्टाचार को देश से जाना ही होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18000 अंधेरे में डूबे गांवों में से 17 हजार में रोशनी पहुंचाने का काम किया है। देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

Read More:डॉक्टर-इंजीनियर बनकर मां-बाप के सपने पूरे करने देशभर से कोटा आ रहे स्टूडेंट्स

लोकेश विजयवर्गीय ने कहा कि देश भर में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 25 लाख कार्यकर्ता अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं। अब युवाओं ने ठान लिया है तो मिशन 2019 भी कठिन नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण आमेठा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए तथा शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर बूंदी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाशए ललित दाधीचए संजय वैष्णवए मनोजत पारीकए मनीष शर्माए आशु दीक्षितए आशीष शर्मा समेत कईं लोग उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग