23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्साकर्मी था दोस्त, उससे लिया ‘मौत’ का इंजेक्शन

आईबी ऑफिसर की हत्या प्रकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 23 Jun 2018, 12:06 AM IST

ib officer murder

चिकित्साकर्मी था दोस्त, उससे लिया 'मौत' का इंजेक्शन

झालावाड़. 14अप्रेल को दिल्ली के आईबी ऑफिसर चेतन प्रकाश गलाना की सदर थाना क्षेत्र के रलायता रेलवे पुलिया के निकट कांस्टेबल प्रवीण द्वारा की हत्या में प्रयुक्त जहर का इंजेक्शन चिकित्साकर्मी ने दोस्ती के खातिर उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी चिकित्साकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को पुलिस उप अधीक्षक छगन सिंह राठौड़ ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष निर्मल जाटव वर्तमान में (ऑथोपेटिक ट्रोमा सेंटर) में ऑपरेशन थियेटर सहायक है। उसने संविदा पर राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय व संजीवनी अस्पताल में भी मेल नर्स का काम किया है। उसे निश्चेतक दवाओं की अच्छी जानकारी है। केटामाईन ड्रग प्रतिबंधित दवा जो सिर्फ अस्पताल को ही आवंटित होती है, संतोष ने इन्हीं में से दो 10-10 एमएल 500-500 एमजी के इंजेक्शन प्रवीण को उपलब्ध कराए थे।

पति को मारकर प्रेमिका को दिया तोहफा, अवैध संबंधो को छुपाने के लिए बना रखा था बहन

दोस्ती में नशे के खातिर दिया इंजेक्शन
चिकित्साकर्मी संतोष निर्मल की मुख्य अभियुक्त प्रवीण राठौर से दोस्ती दोनों साथ जिम जाने, क्रिकेट खेलने के दौरान घनिष्ठ हो गई थी। प्रवीण ने संतोष से एनेस्थेटिक दवा के प्रभाव, लगाने के तरीके व कौनसी दवा फारेंसिक जांच में ना आ सके आदि की पूरी जानकारी और दवा ली थी।

प्रवीण ने कराया था ऑपरेशन
चिकित्साकर्मी संतोष ने बताया कि प्रवीण ने दिसम्बर में ऑथोपेटिक ट्रोमा सेंटर में ऑपरेशन भी कराया था । उपाधीक्षक ने बताया कि इसमें साजिश नजर आ रही है। प्रवीण के पकड़ में आने के बाद स्थिति सामने आ जाएगी।

शाहरुख ने दिखाया मौका

पुलिस रिमांड पर चल रहे अभियुक्त शाहरुख खान ने पुलिस को वारदात का स्थल दिखाया। उसने जहां से चेतन का अपहरण किया व जहां हत्या की और बाद में जहां शव फेंका का तस्दीक कराई। इस प्रकरण में चेतन की ट्रक से टक्कर मार कर हत्या करने के प्रयास के गिरफ्तार ट्रक चालक शाकिर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग