कोटा. शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने व सार्वजनिक स्थानों पर मवेशियों की रोकथाम की कार्यवाही को गति देने के लिए नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को शहर के सभी 65 वार्डो के लिए 65 प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए। इनमे निगम के कनिष्ठ अभियंता, जेटीए, सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व सेक्टर इंचार्ज को लगाया गया है। तीनो जोन के उपायुक्त व स्वयं आयुक्त इनके काम की मानीटरिंग करेंगे।