24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान कोटावासियों! बाजार में गाड़ी खड़ी करने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, नहीं तो चंद मिनटों में हो जाएगी गायब

बाजारों में वाहन खड़ा करने की जगह नहीं है। पार्किग के अभाव में लोग सड़क पर कहीं वाहन खड़ा कर भी जाएं तो चंद मिनटों में गायब हो जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 24 Mar 2018, 12:01 PM IST

parking

कोटा . शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बाजारों में इन्हें खड़ा करने की जगह नहीं है। पार्किग के अभाव में लोग सड़क पर कहीं वाहन खड़ा कर भी जाएं तो परेशानी के सिवा कुछ नहीं मिलता। जरा सी चूक मतलब गाड़ी गायब। आसपास पूछताछ व दौड़-भाग के बाद सुनाई पड़ता है... भाई साहब...! ट्रैफिक आफिस पहुंचो, मिल जाएगी गाड़ी।
शहर में इन दिनों वाहन चालकों की यही परेशानी है। मुख्य मार्गों पर बैंक, कार्यालयों व होटलों के सामने वाहन खड़े करने वाले लोगों के गाड़ी खड़ी करते ही ट्रेफिक के वाहन उन्हें उठाकर ले जाते हैं। गाड़ी को लाने में परेशानी के अलावा जेब भी ढीली हो रही है। ऐसे में वाहन चालक परेशान हैं।

Read More: खुल गया राज: आखिर कोटा के सर्किट हाउस, कलक्ट्री, अदालत और एमबीएस अस्पताल का ये निकला मालिक

झालावड रोड छावनी से कोटड़ी स्थित कई बैंक व होटल हैं। जहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। यहां न तो वाहन खड़ा करने की जगह है और न ही कोई नो पार्किंग बोर्ड लगे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को जहां जगह मिलती है वहीं गाडिय़ां खड़ी कर देते हैं। रास्ता जाम होने की स्थिति बनते देख दिनभर शहर में घूमने वाले यातायात पुलिस की के्रन व वाहन वहां खड़े वाहनों को उठा ले जाते हैं।

Breaking News: राजस्थान के पूर्व सीएम का बड़ा बयान: पर्दे के पीछे से देश पर हुकूमत कर रही आरएसएस

इसी तरह की समस्या एरोड्राम चौराहा स्थित बैंकों के सामने, अदालत चौराहा, सर्किट हाउस रोड या गुमानपुरा बाजार समेत अन्य जगहों पर भी है। जहां पार्किंग की जगह की कमी का खामियाजा लोगों को परेशानी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। अदालत चौराहा व सर्किट हाउस रोड पर किसी ने गलती से भी कारों के बीच दोपहिया वाहन खड़ा कर दिया तो उसका वहां से उठना निश्चत है।

Read More : राजस्थान पत्रिका और शहरवासि‍यों की जीत : हैंगिंग ब्रिज पर लोकल गैर वाणिज्यिकवाहनों पर नहीं लगेगा टोल

ऑटो किराया भरो और जुर्माना भी
नो पार्किंग से गाड़ी उठने पर लोगों को एक बार में दो सौ से तीन सौ रुपए का जुर्माना भरना पड़ रहा है। ट्रेफिक पुलिस के वाहन द्वारा दो पहिया वाहन उठाने पर सौ रुपए टोइंग चार्ज व सौ रुपए नो पार्किंग का चालान, इसी तरह चार पहिया वाहन को उठाने पर दो सौ रुपए टोइंग चार्ज व सौ रुपए नो पार्किंग चार्ज देना पड़ता है। वहीं ट्रेफिक आफिस जाने के लिए ऑटो का किराया भी दो।

Read More :बजरी माफिया का दुस्साहस: कोटा में परिवहन अधिकारी को ट्रक से कुचलने का प्रयास, साइड में कूदकर बचाई जान

सफेद लाइन के भीतर हो वाहन
यातायात पुलिस उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों व स्थानों पर पार्किंग जगह की कमी है। इसके समाधान के लिए कुछ जगहों को चिन्हित कर काम किया जा रहा है। कई जगहों पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगे हैं। यातायात पुलिस की ओर से अधिकतर जगहों पर सफेद लाइन बनाई हुई है। यदि उनके भीतर वाहन खड़ा होता है तो उसे कोई नहीं उठाएगा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग